बर्थडे स्पेशल - बॉलीवुड की एक बेहतरीन अभिनेत्री 'विद्या सिन्हा'

author-image
By Pankaj Namdev
बर्थडे स्पेशल - बॉलीवुड की एक बेहतरीन अभिनेत्री 'विद्या सिन्हा'
New Update
'रजनीगंधा', 'छोटी सी बात',  'पति पत्नी और वो' जैसी फिल्मों में अभिनेत्री रह चुकी विद्या सिन्हा का आज जन्म दिवस है। विद्या सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी और वो मिस बॉम्बे भी रह चुकी हैं। विद्या की पहली फिल्म थी 'राजा काका' जो 1974 में आई थी। विद्या बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक थी जिन्होंने अपने अभिनय से फिल्म के अभिनेता तक को पीछे छोड़ दिया था। विद्या सिन्हा जी की फिल्म 'रजनीगंधा' 'यही सच है' कहानी पर आधारित थी। इस फिल्म को 1975 का फिल्म फेयर अवार्ड मिला था। विद्या एक सक्षम अभिनेत्री थी। विद्या ने दो शादी की थी। उनकी एक बेटी है ज्हानवी अय्यर । विद्या ने  बहुत सी टीवी सीरियल्स में भी काम किया है जैसे कुबूल है. ' कुल्फी कुमार बाजे वाला' उनका अंतिम सीरियल था।

 

 

विद्या सिन्हा की 15 अगस्त 2019 को 71 वर्ष की उम्र में मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु पर उनके मित्र और सह कलाकार  रह चुके अमोल पालेकर ने दुख जताया था।  उन्होंने बताया था कि  2015 में  पेंटिंग एग्जीबिशन में अमोल पालेकर द्वारा बनाई गई खुद की पेंटिंग को देखकर विद्या जी काफी खुश हुई थी। 

बर्थडे स्पेशल - बॉलीवुड की एक बेहतरीन अभिनेत्री

विद्या सिन्हा के गाने

विद्या के कुछ यादगार गाने हैं - ' जानेमन जानेमन', 'रजनीगंधा फूल तुम्हारे' 'ठंडे ठंडे पानी से नहाना चाहिए' ' कई बार यूं ही देखा है' आदि। विद्या सिन्हा की फिल्म 'पति पत्नी और वो' जिसमें उनके साथ संजीव कुमार और रंजीता थी इस फिल्म की रीमेक भी जल्द सिनेमाघरों में लगने वाली है। बॉलीवुड में अभिनेत्रियों को सिर्फ एक ग्लैमरस डॉल समझने वाली मानसिकता को बदलने वाली विद्या सिन्हा जी हमेशा हमारे दिल में रहेंगी।

#bollywood #Actress #Birthday Special #Retro #Vidya Sinha
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe