Advertisment

संगीतकार खय्याम की हालत नाजुक, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

author-image
By Sangya Singh
संगीतकार खय्याम की हालत नाजुक, मुंबई के अस्पताल में भर्ती
New Update

भारतीय सिनेमा के संगीतकार खय्याम की तबीयत कुछ समय से ठीक नहीं है जिसके चलते उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वे आईसीयू में एडमिट किए गए हैं और उनकी हालत नाजुक है। पिछले हफ्ते लंग इंफेक्शन के चलते उन्हें एडमिट कराया गया था।

खबरों के मुताबिक, 92 साल के संगीतकार खय्याम मुंबई के सूरज अस्पताल में एडमिट हैं। वे आइसीयू में हैं। डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में लगी है। करियर की बात करें, तो संगीतकार खय्याम अपने म्यूजिक के लिए जाने जाते थे।

इन्होंने बतौर संगीतकार अपने करियर की शुरुआत लुधियाना में 1943 में 17 साल की उम्र में की थी।

साल 1953 में बॉलीवुड फिल्म

फुटपाथ

में उन्हें बतौर संगीतकार काम मिला था। यहां से उन्होंने बॉलीवुड दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वो आगे ही बढ़ते रहे।

#Bollywood Film #Mohammed Zahur Khayyam #hindi cinema #Veteran Music Composer
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe