/mayapuri/media/post_banners/6e6767ba8a3b6ddcdb1e18d1a77f2672b95318fef6cca10f16e4fc9fd36afc2a.png)
Merry Christmas: बॉलीवुड एक्टर विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मैरी क्रिसमस (Merry Christmas) को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से एक बार फिर विजय की एक्टिंग की तारीफ हो रही है. हाल ही में विजय सेतुपति ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) में काम करने वाले थे.
आमिर खान के साथ काम करना चाहते थे विजय सेतुपति
/mayapuri/media/post_attachments/60acad4932454c3419ee7b856a89b177ef76a2a11f3ce6862423d771bf317df0.jpg)
विजय सेतुपति ने अपने लेटेस्ट इंटव्यू में बताया कि वह आमिर खान स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा में अहम भूमिका निभाने वाले थे. लेकिन ऐसा नहीं हो सका. उन्होंने कहा कि "मुझे लाल सिंह चड्ढा करनी थी. इसलिए मैं दोपहर में निर्देशक से मिला और जब मैं जा रहा था, तो आमिर सर ने मुझे फोन किया और कहा, 'क्या हम मिल सकते हैं?' मैं उनके घर गया. इसलिए जब मैं पहली बार मुंबई आया, तो मैं एक स्टार के घर गया और मैंने उनके साथ कॉफी और सिगरेट पी. इसके बाद आमिर सर मुझे एयरपोर्ट तक छोड़ने आए''.
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी लाल सिंह चड्ढा
/mayapuri/media/post_attachments/9f7bdc8f2985eca088b57988ecb42cc3d03ae561e71fd770e1bff20e9ac27eb0.jpg)
लाल सिंह चड्ढा, फॉरेस्ट गंप का हिंदी रूपांतरण, अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित किया गया था. फिल्म में आमिर खान के अलावा नागा चैतन्य, करीना कपूर खान और मोना सिंह भी अहम किरदार में नजर आए थे. फिल्म को लेकर काफी चर्चा हुई थी, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. 2022 में रिलीज हुई आमिर खान की ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई.
विजय सेतुपति की अपकमिंग फिल्में
?si=s5vLnExrE2v6eurn
विजय सेतुपति साउथ सिनेमा का जाना-माना नाम हैं. विजय को आखिरी बार शाहरुख खान'की फिल्म जवान में विलेन के किरदार में देखा गया था. इसके साथ-साथ विजय को शाहिद कपूर की वेब सीरीज फ़र्ज़ी में भी देखा गया था. विजय सेतुपति की अपकमिंग फिल्म मेरी क्रिसमस 12 जनवरी, 2024 को रिलीज होने वाली है. कैटरीना कैफ इस पैन इंडिया फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हुई नजर आने वाली हैं. फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है.
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/13/cover-2680-2026-02-13-18-28-19.png)