Vikas Dubey Encounter: विकास दुबे के एनकाउंटर पर तापसी पन्नू बोलीं - 'इसकी उम्मीद हमें नहीं थी और फिर हम लोग बॉलीवुड पर ये... '

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
Vikas Dubey Encounter: विकास दुबे के एनकाउंटर पर तापसी पन्नू बोलीं - 'इसकी उम्मीद हमें नहीं थी और फिर हम लोग बॉलीवुड पर ये... '

Vikas Dubey Encounter: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू बोलीं - 'इसकी उम्मीद हमें नहीं थी और फिर हम लोग बॉलीवुड पर ये आरोप लगाते हैं कि ... '

कानपुर का कुख्यात बदमाश और आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे को एक यूपी पुलिस की एसटीएफ ने एक मुठभेड़ में मार गिराया है। एनकाउंटर में एसटीफ के दो जवानों के घायल होने की जानकारी है। विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसी की चर्चा है। लोग ट्वीट कर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी विकास दुबे के एनकाउंटर पर हैरानी जताई है।

एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने जताई हैरानी

Vikas Dubey Encounter: विकास दुबे के एनकाउंटर पर तापसी पन्नू बोलीं -

Source - Twitter

तापसी पन्नू ने अपने ट्वीट में लिखा- 'इसकी उम्मीद हमें नहीं थी और फिर हम लोग बॉलीवुड पर ये आरोप लगाते हैं कि वो वास्तविकता से दूर है।' तापसी के इस ट्वीट पर यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं।

एक गुट तापसी के इस ट्वीट का समर्थन कर रहा है तो दूसरा विरोध। कुछ यूजर्स का कहना है कि तापसी का पुलिस पर सवाल खड़ा करना ये बताता है कि उन्हें प्रशासन पर भरोसा नहीं है। बता दें विकास दुबे की गिरफ्तारी से लेकर उसके एनकाउंटर तक, सब कुछ काफी फिल्मी रहा है।

कौन था विकास दुबे

Vikas Dubey Encounter: विकास दुबे के एनकाउंटर पर तापसी पन्नू बोलीं -

Source - Indiatoday

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे साल 2001 में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संतोष शुक्ला हत्याकांड का मुख्य आरोपी था। साल 2000 में कानपुर के शिवली थानाक्षेत्र स्थित ताराचंद इंटर कॉलेज के सहायक प्रबंधक सिद्घेश्वर पांडेय की हत्या में भी विकास दुबे का नाम आया था। कानपुर के शिवली थानाक्षेत्र में ही साल 2000 में रामबाबू यादव की हत्या के मामले में विकास दुबे पर जेल के भीतर रहकर साजिश रचने का आरोप था।

बता दे , विकास दुबे को गुरुवार को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था। एसटीएफ मध्य प्रदेश के उज्जैन से उसे आज सुबह ही कानपुर लेकर आई थी। कानपुर आते ही पुलिस की गाड़ी रास्ते में पलट गई। इसी दौरान विकास दुबे ने पुलिस के एक जवान से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। विकास दुबे और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें विकास दुबे घायल हो गया। उसे तत्काल ही ईलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अभियुक्त विकास दुबे की मृत्यु हो गई।

ये भी पढ़ें- संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में रणवीर सिंह निभाएंगे ये किरदार

Latest Stories