Divyanka Tripathi की प्रेगनेंसी को लेकर Vivek Dahiya ने बताया सच!

author-image
By Asna Zaidi
New Update
Vivek Dahiya

Divyanka Tripathi Pregnancy Rumours: टेलीविजन की जानी मानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और उनके पति एक्टर विवेक दहिया (Vivek Dahiya) मनोरंजन इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय कपल में से एक हैं. इस कपल की काफी फैन फॉलोइंग है. यही वजह है कि फैंस उन्हें दिवेक के नाम से बुलाते हैं. वहीं दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसके बाद से दिव्यांका की प्रेग्नेंसी की खबरें (Divyanka Tripathi Pregnancy Rumours) आने लगीं. इन सबके बीच अब दिव्यांका त्रिपाठी के पति अभिनेता विवेक दहिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की सच्चाई बताई है.

दिव्यांका त्रिपाठी की प्रेगनेंसी का विवेक दहिया ने बताया सच

आपको बता दें कि विवेक दहिया ने दिव्यांका त्रिपाठी की प्रेगनेंसी को लेकर बात करते हुए कहा कि, "मुझे समझ नहीं आता कि हमारे साथ ऐसा क्यों होता रहता है. यह इंटरनेट पर कई बार सामने आता है. लेकिन नहीं, वह प्रेग्नेंटनहीं हैं. जब भी ऐसा होगा, हम अपने फैंस को मैसेज देंगे". वैसे इस बार फिर विवेक ने दिव्यांका की प्रेग्नेंसी को लेकर फैलाई जा रही झूठी खबरों पर विराम लगा दिया हैं. वहीं विवेक दहिया की इस बात को सुनकर फैंस काफी निराश नजर आ रहे हैं. 

'ये है मोहब्बतें' शो से हुई थी दोनों के प्यार की शुरुआत

दिव्यांका और विवेक का प्यार 'ये है मोहब्बतें' (Yeh Hai Mohabbatein) के सेट पर शुरू हुआ था. दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने कुछ ही महीनों की डेटिंग के बाद शादी करने का फैसला किया था. इसके बाद दोनों ने 8 जुलाई 2016 को भोपाल में दोनों परिवारों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में बड़ी धूमधाम से शादी की थी.

Latest Stories