बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई विवेक ओबेरॉय की 'विवेगम' जानिए कलेक्शन

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई विवेक ओबेरॉय की 'विवेगम' जानिए कलेक्शन

विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड में भले ही कोई कमाल नहीं कर पा रहें हों। लेकिन साउथ की फिल्म 'विवेगम' के माध्‍यम से उन्‍होंने दुनिया भर अपने झंडे गाड़ र‍हे हैं। बता दें, विवेक ने अपना पूरा फोकस साउथ की फिल्मों कर रखा है। हाल ही में उनकी पहली फिल्म विवेगम रिलीज हुई है। इस फिल्म के साथ ही उनकी किस्‍मत भी बदलती नजर आ रही है। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि इसने पहले ही वीकेंड में 100 करोड़ कमा लिए हैं।

फिल्म ने तीन दिन में दुनिया भर में यह आंकड़ा छुआ है। कहा जा रहा है कि फिल्म ने चेन्नै बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे के कलेक्शन के मामले में रजनीकांत की ‘कबाली’ को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म को दुनिया भर के 3,000 और तमिलनाडु और अन्य राज्यों के 800 थिएटरों में रिलीज किया गया था। फिल्म ने पहले दो दिनों में ही 66 करोड़ रु. की कमाई कर ली थी। इसने 48 करोड़ रु. भारतीय बाजार में कमाए थे जबकि 18 करोड़ विदेश से लेकर आई थी।

विवेगम को शिवा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अजित स्पाइ के किरदार में हैं और विवेक उनके दुश्मन हैं। फिल्म की शूटिंग यूरोप के शानदार में हुई है। फिल्म में विवेक ओबेरॉय का लुक और रोल सबको पसंद आ रहा है। फिल्म के डायरेक्टर शिवा विलन के किरदार के लिए एक पावरफुल एक्टर चाहते थे, उनका मानना था कि विवेक ओबेरॉय ही इस भूमिका के साथ न्याय कर सकते हैं।

Latest Stories