Advertisment

1 नवंबर को रहेगा RRR की पहली झलक का इंतज़ार, जाने क्या होगा समय

New Update
1 नवंबर को रहेगा RRR की पहली झलक का इंतज़ार, जाने क्या होगा समय

मोस्ट अवेटेड और पॉपुलर फिल्म 'RRR' का सभी को बेसब्री से इंतजार है। वहीं जानें-माने फिल्म मेकर एस.एस. राजामौली की आने वाली फिल्म 'आरआरआर' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में राम चरण, एनटीआर जूनियर, अजय देवगन और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगे। आपको बता दें कि, यह फिल्म 7 जनवरी, 2022 को दुनिया भर में रिलीज होगी। वहीं अब फिल्म के मेकर्स ने इस फिल्म की एक छोटी सी झलक पेश करने का फैसला किया है। इस फिल्म की झलक 1 नवंबर, 2021 को पेश की जाएगी।

Advertisment

आपको बता दें कि, यह फ़िल्म जानें-मानें डायरेक्टर एसएस राजामौली ने डायरेक्ट की है, जो कि फिल्म बाहुबली के बाद उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से होंगी। फिल्म 'आरआरआर' 2022 की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्म है। जो कि अब वर्ल्ड सिनेमा के इतिहास में पहली बार, सबसे बड़े मल्टीप्लेक्स चेन ऑपरेटर - पीवीआर ने अपनी ब्रांड आइडेंटिटी और लोगो को फिल्म के नाम 'RRR' में बदलने का फैसला किया था, जिसे अब 'पीवीआरआरआर' के नाम से जाना जाएगा।

वहीं यह फिल्म ड़ी मल्टी-स्टारर फिल्म होने वाली हैं। क्योंकि इस फिल्म में राम चरण और एनटीआर जूनियर के साथ अजय देवगन और आलिया भट्ट भी हैं। इस फिल्म कि प्लानिंग खुद एसएस राजामौली ने की है, जो रिकॉर्ड तोड़ने वाली बाहुबली सीरीज के मास्टरमाइंड भी थे।

Advertisment
Latest Stories