/mayapuri/media/post_banners/107f7655abd6e99ecbdea1ce7f4caaaf8ff934d2f5942b50b23ffd3d58648110.jpeg)
बॉलीवुड की बेहद लोकप्रिय और ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा, जो हमेशा अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। इसी के चलते खबर आ रही है कि प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ एक काम नहीं करना चाहती हैं। आपको बता दें कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक चैट शो में आई थी। इसी के चलते शो में प्रियंका ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी बातें उजागर की थी।
शो के दौरान प्रियंका ने बताया कि वे अपने पति के साथ कोई प्रोफेशनल गाना नही गाना चाहेंगी। वह बताती है कि उनको संगीत का काफी शौक है मगर उनको इस फील्ड की जानकारी ज्यादा नही है। दरअसल, निक के साथ कोई गाना गाने का मतलब हुआ कि उनसे ज्यादा महारथ हासिल होना यह काबिलियत मुझ में नहीं है। वही दूसरी तरफ प्रियंका अपने पति के बारे में बताया कि निक जोनस अपने गानों को खुद ही बनाते है। वह गानों के लिरिक्स भी खुद ही लिखते है इसी के साथ गाने को कंपोज भी करते है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें इन दिनों प्रियंका चोपड़ा मुंबई आई हुई है। इसी के चलते प्रियंका ने दिल्ली में अपनी आने वाली फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ के एक भाग की शूटिंग कर ली है। अब प्रियंका वापस अमेरिका कब जाएंगी इस बात की कोई जानकारी नही है।
मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.'>Facebook, Twitterऔर