कैटरीना कैफ ने खुद को आई एम फातिमा क्यों कहा? आइए जानते है इसकी वजह

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
कैटरीना कैफ ने खुद को आई एम फातिमा क्यों कहा? आइए जानते है इसकी वजह

कैटरीना कैफ ने खुद को बताया आई एम फातिमा , घरेलू हिंसा पीड़ितों के लिए कर रही हैं सपोर्ट

भारत देश में घरेलू हिंसा के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। पहले भी घरेलू हिंसा पीड़ितों की संख्या कम नहीं थी। अब ये संख्या इस लॉकडाउन में और भी बढ़ रही है। इन घरेलू हिंसा पीड़ितों के लिए कई संस्थाएं काम करती हैं ताकि उन्हें मदद मिल सके। इस मामले पर कई बार बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भी दुख जताया है और घरेलू हिंसा पीड़ितों का साथ देने की बात कही है। इसी बीच कैटरीना कैफ ने भी इन संस्थाओं के साथ जागरूकता फैलाने के लिए हाथ बढ़ाया है।

आई एम फातिमा - कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ ने खुद को आई एम फातिमा क्यों कहा? आइए जानते है इसकी वजह

Source - Instagram

कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने घरेलू हिंसा पीड़ितों के लिए काम कर रही संस्था स्नेहा की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। कैटरीना ने अपनी फोटो के साथ एक नाम लिखा है - आई एम फातिमा। फंड रेजिंग आगे बढ़ सके इसके लिए उन्होंने जान्हवी कपूर, आलिया भट्ट और तब्बू को भी नॉमिनेट किया है।

20 साल से घरेलू हिंसा पीड़ितों के लिए काम कर रही है ये संस्था

आपको बता दे ,कैटरीना कैफ जिस संस्था का साथ दे रही हैं वो मुंबई में पिछले 20 साल से घरेलू हिंसा पीड़ितों के लिए काम कर रही है। स्नेहा नाम के इस एनजीओ को इस वक्त फंड और संसाधनों की कमी से जूझना पड़ रहा है। इसलिए कैटरीना ने इनकी मदद करने के लिए यह कैम्पेन शुरू किया।

इसके लिए स्नेहा के ऑफिशियल पेज से एक नाम चुन कर उसे अपनी फोटो के साथ शेयर करना है और दिए गए लिंक पर डोनेशन देना है।

कैटरीना कैफ ने खुद को आई एम फातिमा क्यों कहा? आइए जानते है इसकी वजह

Source - Twitter

यही वजह है कि कैटरीना कैफ ने इस संस्था की मदद करते हुए अपनी फोटो पर फातिमा नाम लिखकर पोस्ट शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड की दीवाज को भी इस काम में मदद करने के लिए नॉमिनेट किया है। कैटरीना ने तब्बू, जान्हवी कपूर और आलिया भट्ट को टैग किया है।

कैटरीना कैफ से पहले शबाना आजमी, श्रुति हासन, ईशा देओल, अभिषेक बच्चन, मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर, शिल्पा शेट्‌टी, बिपाशा बसु, दीया मिर्जा और कल्कि कोचलिन भी स्नेहा के सपोर्ट में अपील कर चुकी हैं।

और पढ़ेंः जानिए, Akshay Kumar की इस ट्रिपल रोल वाली फोटो का पूरा सच ?

Latest Stories