Advertisment

प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक के लिए खाना क्यों नहीं बनाती हैं? ना ही वो कभी निक के साथ गाना गाएंगी

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक के लिए खाना क्यों नहीं बनाती हैं? ना ही वो कभी निक के साथ गाना गाएंगी

चैतन्या पादुकोण

ज़ी चैनल ने पहला म्यूजिक काउंटडाउन शो 'प्रो म्यूजिक काउंटडाउन' शुरु किया है जिसे भारत के बेहतरीन आरजे, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, स्टाइल आइकॉन और यूट्यूब सेंसेशन सिद्धार्थ कानन होस्ट कर रहे हैं। इसके पहले एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा जोनास गेस्ट थी। इसमें ऑडियंस प्रियंका चोपड़ा के बचपन और उनकी शादी के बारे में जान पाएंगे। प्रियंका ने बताया कि, 'शादी करने से पहले मैंने निक को बता दिया था कि मुझे खाना बनाना नहीं आता है।   तुम्हारी मां बहुत अच्छी हैं पर ये उम्मीद तुम मुझसे मत रखना। हम दोनों ने अपने शादी के सफर की शुरुआत बहुत इमानदारी से की है।' इस बातचीत में प्रियंका ने यह भी बताया कि निक जोनस ने उनकी सभी फिल्में नहीं देखी है पर उन्हें  मैरीकॉम और ' द स्काय इस पिंक' फिल्में उनको बहुत पसंद आई है।

निक 27 साल के  एक बेहतरीन अमेरिकन पॉप सिंगर गीतकार और अभिनेता है। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी कुछ गाने गाए हैं। पर दोनों ने कभी साथ गाना नहीं गाया है। इस पर प्रियंका कहती हैं, ' निक के सामने गाने की तो मेरी हिम्मत ही नहीं होती है। वो गाने बनाते हैं,  लिरिक्स लिखते हैं, म्यूजिक कंपोज करते हैं, पर मेरे पास म्यूजिक की इतनी शिक्षा नहीं है। मुझे बस  म्यूजिक पसंद है और इसलिए मैं कभी निक के साथ गाने की कोशिश भी नहीं करूंगी। हर सुबह जब मैं उठती हूँ तो मुझे रेडियो ऑन करने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि निक खुद पियानो बजा कर गाते रहते हैं।

प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक के लिए खाना क्यों नहीं बनाती हैं? ना ही वो कभी निक के साथ गाना गाएंगी मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.
प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक के लिए खाना क्यों नहीं बनाती हैं? ना ही वो कभी निक के साथ गाना गाएंगी अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक के लिए खाना क्यों नहीं बनाती हैं? ना ही वो कभी निक के साथ गाना गाएंगी आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज width='500' height='283' style='border:none;overflow:hidden' scrolling='no' frameborder='0' allowfullscreen='true' allow='autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share' allowFullScreen='true'>

'>Facebook, TwitterऔरInstagram पर जा सकते हैं.embed/captioned' allowtransparency='true' allowfullscreen='true' frameborder='0' height='879' width='400' data-instgrm-payload-id='instagram-media-payload-3' scrolling='no'>

Advertisment
Latest Stories