/mayapuri/media/post_banners/18f8d7697bc3827e230ad633ecc89f533db525da7c76a1a3e4cc762bcb705a4b.jpg)
बॉलीवुड ऐक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर की खबरों के बाद एक खबर और सामने आई कि रणबीर कपूर की मां नीतू सिंह चाहती हैं कि रणबीर और आलिया कुछ दिनों तक लिवइन में रहकर एक दूसरे को समझ लें कि क्या वो दोनों शादी करने के लिए बिलकुल परफेक्ट हैं। वहीं , अब रणबीर और आलिया को लेकर एक और खबर आ रही है कि दोनों इटली के लेक कोमो जाने वाले हैं। जिसके बाद से दोनों की शादी की तैयारियों की चर्चा तेज़ हो गई है।
आपको बता दें कि लेक कोमो वही जगह है जहां बॉलीवुड ऐक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शादी की थी। वहीं, अब खबर है रणबीर और आलिया भी लेक कोमो जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। दरअसल, अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर उनके लेक कोमो जाने की खबर से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों शादी की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही शादी कर सकते हैं।
बता दें कि कुछ दिनों पहले खबर थी कि ऋषि कपूर की तबीयत ठीक होने के बाद जल्द ही दोनों की शादी की जाएगी। वहीं, हाल ही में ये भी खबर आई है कि ऋषि कपूर अब कैंसर से मुक्त हैं। उनके भाई रणधीर कपूर ने भी इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि ऋषि दो महीने बाद बारत वास आ जाएंगे। यही वजह है कि आलिया और रणबीर के इटली जाने की खबर से अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि दोनों अपनी शादी की प्लानिंग कर रहे हैं।
खबरों के मुताबिक, रणबीर और आलिया इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी हैं। इसके बावजूद वो बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर लेक कोमो जाने वाले हैं। इसके अलावा दोनों यूरोप की कई जगहों पर भी घूमने जाएंगे।