Advertisment

होगा डबल धमाल क्योंकि रणवीर की फिल्म सिम्बा में हो गई अनिल कपूर की एंट्री

author-image
By Pankaj Namdev
New Update
होगा डबल धमाल क्योंकि रणवीर की फिल्म सिम्बा में हो गई अनिल कपूर की एंट्री

रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म सिम्बा में अब बॉलीवुड के झक्कास हीरो अनिल कपूर की एंट्री हो गयी है जी हाँ हाल ही में ये खबर आई है की सिम्बा में अनिल कपूर का गेस्ट अपिएंरेंस तो होगा लेकिन उनका रोल उतना ही महत्वपूर्ण होगा. आपको बता दें की हमने पहले ही यह खबर आपको दे दी थी की इस फिल्म में बाजीराव सिंघम यानी अजय देवगन का भी गेस्ट अपिएंरेंस रोल है जिसमे वो सिंघम वाले किरदार में ही नजर आयेंगे यानी रणवीर की इस फिल्म में बॉलीवुड का मजेदार तड़का लगने वाला है क्योंकि रणवीर का साथ देने दो बड़े कलाकार जो फिल्म में शामिल हुए है। रणवीर इस बात से बेहद खुश है की जिनके वो फैन है उसके साथ उन्हें दोबारा काम करने का मौका मिल रहा है इस पर रणवीर सिंह ने कहा की वह रोहित शेट्टी जैसे निर्देशक की कमर्शल फिल्म में काम करने के लिए बनें हैं।

Advertisment

रोहित की मानें तो उन्हें रणवीर के साथ काम करते हुए एक अलग तरह की एनर्जी मिलती है, जो दर्शकों को फिल्म में भी दिखाई देगी। 'हम सिम्बा को लेकर बेहद कॉन्फिडेंट हैं, जो धमाल, मस्ती और एनर्जी लोग देखना चाहते हैं, वह सब इस फिल्म में होगा। आज यंग जनरेशन में रणवीर सबसे बड़े स्टार हैं। हर तरह के दर्शक रणवीर को खूब पसंद कर रहे हैं। रणवीर जितने बेहतरीन ऐक्टर हैं, उतने ही अच्छे इंसान भी हैं। मैं रणवीर का दर्शकों के साथ जो कनेक्शन देखता हूं, वह बहुत कमाल का है, ऐसा कनेक्शन शाहरुख, और सलमान जैसे सुपरस्टार का है। मेरी और रणवीर की दोस्ती एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई और तभी हमने फिल्म सिम्बा बनाने के बारे में सोचा था। रणवीर मेरे टाइप का हीरो है।'

#Anil Kapoor #Simmba #ranveer singh
Advertisment
Latest Stories