दबंग के घर लड़की का हंगामा, सलमान को बताया पति, दी सुसाइड की धमकी

author-image
By Sangya Singh
दबंग के घर लड़की का हंगामा, सलमान को बताया पति, दी सुसाइड की धमकी
New Update

बॉलीवुड के मोस्ट एलिजबल बैचलर यानी सलमान खान को कौन ऐसा होगा जो पसंद न करता हो। अगर हम लड़कियों की बात करें तो हर लड़की सलमान की फैन है। हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि वो सलमान खान से शादी करे। हाल ही में दबंग के घर पर एक लड़की ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। सलमान के घर बाहर तो वैसे भी हमेशा ही उनके फैंस की भीड़ लगी होती है। लोग दिनभर उनके घर के बाहर उनकी एक झलक पाने के लिए खड़े रहते है

लेकिन कुछ दिन पहले ही दोपहर करीब 12:30 बजे एक लड़की सलमान के बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुस गई। जिस वक्त वो लड़की घुसी उस समय गेट पर सिर्फ दो ही सिक्योरिटी गार्ड मौजूद थे। उस समय वो लड़की का इरादा समझ नहीं पाए और उन्होंने लड़की को अंदर जाने दिया। बस फिर क्या था, अंदर घुसते ही लड़की अपार्ट्मेंट की छत की ओर भागने लगी। लड़की के हाथों में कोई हथियार भी था। इतना ही नहीं, छत की ओर भागते हुए लड़की चिल्ला रही थी कि 'सलमान मेरे पति हैं...'

फायर बिग्रेड को बुलाना पड़ा

हंगामा देखकर सलमान के कुक ने दरवाजा खोला लेकिन तब तक वो लड़की छत पर जा चुकी थी। इस दौरान लड़की खुद को जान से मारने की धमकी भी देने लगी। लड़की के हंगामे को देखते हुए सिक्योरिटी ने फायर ब्रिगेड को बुलाया और काफी कोशिश के बाद लड़की को छत से उतारा गया। हंगामें के बाद से हर तरफ उस लड़की के बारे में चर्चा हो रही है। हालांकि अब तक उस लड़की के बारे कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि वो लड़की कौन है और कहां से आई थी।

#Salman Khan #bollywood #Galaxy Apartment
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe