पत्नि निशा रावल की शिकायत पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम Karan Mehra की हुई गिरफ्तारी

author-image
By Pragati Raj
New Update
पत्नि निशा रावल की शिकायत पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम Karan Mehra की हुई गिरफ्तारी

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम अभिनेता Karan Mehra को मुंबई पुलिस ने 31 मई की रात को गिरफ्तार कर लिया। ये गिरफ्तारी उनकी पत्नि निशा रावल के शिकायत दर्ज कराने के बाद हुई। ऐसी खबर आ रही थी कि उनके बीच किसी तरह की परेशानी थी लेकिन करण ने इस बात से साफ इंकार कर दिया था।

कुछ महीनो से करण पंजाब में शो Mawaan Thandiyan Chawan की शूटिंग कर रहे थे। पीछले महीने वह मुंबई वापस आए थे। इसके बाद पता चला से सेट पर कुछ लोगों कोरोना से संक्रमित हो चुके थे।

Karan Mehra से गोरेगांव पुलिस स्टेशन में पुछताछ की गई जिसके बाद उन्हें बेल पर रिलीज कर दिया गया। मंगलवार को उन्हें मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने ले जाया जाएगा।

बता दें कि करण और निशा एक दूसरे से ये रिश्ता क्या कहलाता के सेट पर मिले थे और दोनों को प्यार हो गया था। साल 2012 में दोनों ने शादी की थी और 2017 में उनके बेटे केविश का जन्म हुआ था।

बात करें Karan Mehra की तो वो अपने किरदार नौतिक के रोल के लिए जाने जाते हैं। करण और निशा साथ में स्टार प्लस के शो नच बलिए 5 में एक साथ नजर आ चुके है।

Latest Stories