4 साल बाद म्यूजिक वीडियो के साथ धमाल मचाएगा हनी सिंह का ‘सिंगल’ कमबैक

author-image
By Sangya Singh
4 साल बाद म्यूजिक वीडियो के साथ धमाल मचाएगा हनी सिंह का ‘सिंगल’ कमबैक
New Update

मशहूर पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह करीब चार साल बाद एक बार फिर से धमाल करने को तैयार हैं। इस बार उन्होंने इसके लिए बेहद अलग लुक अपनाया है। उनका ये लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस म्यूजिक वीडियो का फर्स्ट लुक शेयर किया है। हनी सिंह जल्द ही एक धमाकेदार गाने के साथ कमबैक करने वाले हैं।

4 साल बाद ला रहे हैं सिंगल ट्रैक

सिंगर और रैपर हनी सिंह तकरीबन 4 साल बाद एक सिंगल ट्रैक लेकर सामने आ रहे हैं। हनी सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट से गाने का फर्स्ट लुक शेयर किया है और साथ ही लिखा है कि, ‘ये है हनी सिंह का फर्स्ट लुक। 4 साल बाद म्यूजिक वीडियो में सिंगल आ रहा हूं।’ हनी ने आगे लिखा कि इस गाने की शूटिंग क्यूबा की राजधानी हवाना में की गई है, जो इंडिया का सबसे बड़ा म्यूजिक वीडियो है।

‘उर्वशी’ गाने को किया था रिक्रिएट

आपको बता दें कि, हनी सिंह ने अभी हाल ही में शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ के लिए ‘उर्वशी’ गाने को रिक्रिएट किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इस गाने को 5 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं। इस गाने में शाहिद कपूर अपनी को-स्टार कियारा आडवाणी के साथ नजर आए।

#Bollywood Singer #Music Video #Yo Yo Honey Singh #Single Track #First Look
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe