/mayapuri/media/post_banners/97ea4909f7ae1771a75765afcc8cfbbec33a71fd209a9ea65c014f788a3a0c4d.jpg)
फैशन की बात की जाए और उसमें बॉलीवुड का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। सालों से बॉलीवुड हमारे लिए फैशन का सबसे पहला इंस्पिरेशन रहा है। लोग हमेशा बॉलीवुड के फैशन और स्टाइल को कॉपी करना चाहते हैं। फिर चाहे वो फॉर्मल, कैजुअल, सेमी फॉर्मल या फिर वो सलवार सूट ही क्यों न हो। बॉलीवुड ऐक्ट्रेसेस का फैशन और इनका स्टाइल हमेशा अनोखा और अलग ही होता है। अपने स्टाइल स्टेटमेंट को वो हमेशा एक अलग तरीके से ही पेश करना पसंद करते हैं। फिर चाहे वो इंडियन आउटफिट हो या फिर वेस्टर्न। वहीं, कुछ ऐक्ट्रेसेस शानदार और हैवी ज्वैलरी पहनने का शौक रखती हैं, तो कुछ को अजीबोगरीब और बेहतरीन ड्रेसेस पहनने का शौक होता है।
किसी भी इवेंट या फंक्शन के दौरान हर हाल में स्टार्स को लोगों का ध्यान खींचना होता है। फिर चाहे वो लोगों को पसंद आ रहा हो या फिर लोगों को अजीब लग रहा हो। कोई भी ऐक्ट्रेस हो सभी के अपने अलग-अलग पसंदीदा डिजाइनर्स होते हैं, जिनके डिजाइन किए हुए कपड़े पहनना वो पसंद करती हैं। आज यहां हम आपको दिखाने जा रहे हैं बॉलीवुड ऐक्ट्रेसेस के बेस्ट डिजाइनर सलवार सूट, जिन्हें देखकर आप भी तारीफ किए बिना रह नहीं पाएंगी। बॉलीवुड ऐक्ट्रेसेस के सलवार सूट के इन डिजाइनों को देखकर आप भी इन्हें जरूर कॉपी करना चाहेंगी। तो आइए आपको दिखाते हैं बॉलीवुड ऐक्ट्रेसेस के बेस्ट सलवार सूट के डिजाइन, जिन्हें पार्टी या फंक्शन में आप भी कर सकती हैं कॉपी।
1- प्रियंका चोपड़ा
/mayapuri/media/post_attachments/dbfef158963f2fbc72052951a6a1f5bc3b758699a283bd339aa9ad62512b6682.jpg)
सबसे पहले हम बात करते हैं बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की। प्रियंका चोपड़ा का ये ब्राइडल वियर अनारकली सूट बेहद खूसबसूरत है। बीज कलर में फुल स्लीव्स वाला प्रियंका का ये सूट किसी भी फैमिली वेडिंग या बड़े फंक्शन में पहना जा सकता है। हैवी एम्ब्रोएड्री वाला ये सूट दिखने में जितना हैवी है पहनने में उतना ही कम्फर्टेबल भी है।
2- दीपिका पादुकोण
/mayapuri/media/post_attachments/c9ad26591de8c9b3f4fb77a9088dbe339b67a04745eeb42e739bbe55bf374cae.png)
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की हॉट ऐक्ट्रेसेस में से एक हैं। वो जो भी पहनती हैं, लोगों के लिए वो ट्रेंड बन जाता है। व्हाइट कलर के इस फ्रंट कट अनारकली सूट में दीपिका जितनी सिंपल लग रही हैं, उतनी ही खूबसूरत भी लग रही हैं। चूड़ीदार स्लीव्स वाला ये सूट बहुत ही हल्का है, जिसमें बॉटम में चौड़ा सा बॉर्ड दिया गया है। अगर आप भी ऐसा सूट कैरी करती हैं तो आपकी हाइट इसमें ज्यादा नजर आएगी।
/mayapuri/media/post_attachments/2206b2125295c02be5319f6d57f0f34c2839a6f20a555ad41509ec26e5a0eadf.jpg)
दीपिका इतनी खूबसूरत हैं कि वो किसी भी कलर का आउटफिट पहने उनकी खूबसूरती निखर के आती है। अब आप देखिए दीपिका का ये ब्लैक कलर का स्लीवलेस कुर्ता। जिसके साथ उन्होंने व्हाइट कलर का चूड़ीदार पैजामा पहना हुआ है और गोल्डन वर्क वाला ब्लैक जॉर्जट दुपट्टा कैरी किया है। पर से ये कुर्ता प्लेन है लेकिन कमर से नीचे कुर्ते में गोल्डन वर्क वाली एम्ब्रॉएड्री हुई है। इस पूर आउटफिट को अगर आप हाई हील्स के साथ कैरी करती हैं, तो आप भी दीपिका जैसी ही खूबसूरत दिखेंगी।
3- सोनाक्षी सिन्हा
/mayapuri/media/post_attachments/d762d82601aae9dc05e3898acfbd3a28f1acab33dce0953e5ec8eed01ef3d93e.jpg)
इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा के सूट काफी ट्रेंड में हैं। सोनाक्षी का ये डार्क ब्लू कलर का स्ट्रेट लाइन कुर्ता प्लेन प्लाज़ो के साथ बेहद खूबसूरत लग रहा है। जॉर्जट के इस कुर्ते में सिल्वर धागे से हुई एम्ब्रॉएड्री इसकी डिजाइन में चार चांद लगा रही है। इस कुर्ते को आप किसी भी शादी या पार्टी में पहन सकती हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/aa61ed9ec3d1f4f49c6fc40d28067c340754af30853c2248fbb087cb48c58bc5.jpg)
सोनाक्षी सिन्हा का ये धोती स्टाइल सिल्क का सलवार सूट इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। ये दिखने में जितना स्टाइलिश है, पहनने में ये उतना ही कम्फर्टेबल है। इसको आप पार्टी के अलावा कॉलेज या फॉर्मल जगह पर भी पहन सकती हैं। ये सलवार कमीज आपके लुक को खूबसूरत तो बनाएगा ही, साथ ही आप इसे पहनकर बेहद स्टाइलिश दिखेंगी।
4- सारा अली खान
/mayapuri/media/post_attachments/91ba1c9b391dc9255b9bc32128a0ed65802a5ef33139e8fd0ddca3b2b7900b18.jpg)
सारा अली खान इन दिनों बॉलीवुड के स्टार किड्स की लिस्ट में सबसे ऊपर आती हैं। सारा ज्यादातर एथनिक लुक में ही नजर आती हैं। सारा का ये ब्लैक अनारकली सूट बेहद खूबसूरत है। हैवी वर्क वाले इस सूट को आप किसी भी शादी या बड़ी पार्टी में पहन सकती हैं। फुल स्लीव्स के साथ ग्लास वर्क वाला ये सूट थोड़ा हैवी जरूर है लेकिन अगर आप इसको पहनेंगी तो लोगों की नजरें आपसे हट ही नहीं पाएंगी।
5- ऐश्वर्या राय
/mayapuri/media/post_attachments/8ecb4ee520859fe53f44b77cf682c06ba5eec3963af0ed16d82efe36d553a490.jpg)
अगर बात ऐश्वर्या राय बच्चन की हो तो भला ऐसा कैसे हो सकता है कि वो कुछ पहनें और वो लोगों की नजरों से बच जाए। मैजेंटा कलर के दुपट्टे के साथ ऐश्वर्या का गोल्डन कलर का सलवार और चूड़ीदार भीड़ में भी सबसे अलग ही दिखेगा। आप देखिए ये कुर्ता पूरा प्लेन है, सिर्फ बॉटम में थोड़ा वर्क है और स्लीव्स में किनारे पर काम किया गया है। कुर्ता प्लेन होने की वजह दुपट्टे को थोड़ा हेवी लुक दिया गया है।
6- शिल्पा शेट्टी
/mayapuri/media/post_attachments/6d4082e30b039259309cdd52e0119450ba44285ef3be6bc7cda8d209ae45c01c.jpg)
शिल्पा शेट्टी तो बॉलीवुड में फैशन आइकन के नाम से पहचानी जाती हैं। शिल्पा का ये ब्लैक कलर का फ्लोर लेंथ अनारकली सूट इनके लुक को रॉयल बना रहा है। फुल स्लीव्स के इस कुर्ते में गोल्डन बॉर्ड दिया गया है। साथ ही इसके साथ दुपट्टा बेहद हल्का है।
7- आलिया भट्ट
/mayapuri/media/post_attachments/f1585fe76f9a35980ea6bcbad75ddc49381f1653b76e6fd21beee41c396a447d.jpg)
बॉलीवुड की क्यूट और चुलबुली ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट इतनी खूबसूरत हैं कि हर आउटफिट में फिट बैठती हैं। आलिया का ये पेस्टल कलर का प्रिटेंड फ्लोरलेंथ अनारकली सूट उनपर काफी जच रहा है। फुल स्लीव्स के इस कुर्ते को हाई हील्स के साथ कैरी करना ज्यादा बेहतर होगा। ये कुर्ता गर्मियों में आपके लिए बेहद कम्फर्टेबल रहेगा।
8- तमन्ना भाटिया
/mayapuri/media/post_attachments/91ba241679d309c6778f6a65cf94bc09eac7f08611b9ecd0b3b7d71a6a7077a0.jpg)
बेहद खूबसूरत ऐक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इंडियन लुक में काफी खूबसूरत दिखती हैं। तमन्ना का जॉर्जट और नेट से बना रेड कुर्ता उनकी ही तरह बेहद खूबसूरत है। ये जबल लेयर कुर्ता जो इन दिनों काफी ट्रेंड में चल रहा है। ये कुर्ता बिलकुल प्लेन है, सिर्फ बॉर्ड में थोड़ा काम किया गया है। इसके साथ चूड़ीदार पैजामा इसे बेहतर लुक दे रहा है।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/31/cover-2665-2025-10-31-20-07-58.png)