युवराज सिंह के क्रिकेट से सन्यास लेने पर बॉलीवुड सेलेब्स हुए भावुक

author-image
By Sangya Singh
New Update
युवराज सिंह के क्रिकेट से सन्यास लेने पर बॉलीवुड सेलेब्स हुए भावुक

भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह सोमवार को अचानक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और ऐलान कर दिया  कि अब वो क्रिकेट से हमेशा के लिए संन्यास ले रहे हैं। युवी के ये ऐलान करते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई। हर कोई युवी के इस ऐलान के बाद भावुक होता नजर आया।

सोशल मीडिया पर #Yuvrajsinghretires ट्रेंड करने लगा। हर कोई उनके इस शानदार सफर के लिए उन्हें बधाई दे रहा था। ऐसे में बॉलीवुड के कई स्टार्स ने भी युवी को बधाई दी। अनुष्का शर्मा से लेकर अभिषेक बच्चन तक कई सितारों ने युवराज के लिए ट्वीट कर उन्हें बधाई दी।

विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने ट्वीट किया, यादों के लिए शुक्रिया युवराज सिंह। आप कई सारे लोगों के लिए एक योद्धा और प्रेरणा रहे हैं। जिंदगी के अगले पड़ाव के लिए मैं आपको शुभकामना देती हूं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने ट्वीट किया, डियर युवराज सिंह...दिल तोड़ देने वाला लेकिन हिम्मत वाला फैसला। आपने हमेशा अपनी शानदार पारियों से हमारा मनोरंजन किया। आपने भारत को सम्मानित किया। आप इस मिट्टी के सच्चे बेटे हैं। 6 छक्के, इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप, हमारे दिमाग में हमेशा जिंदा रहेंगे। आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा, 'प्यारे युवराज सिंह आपने दुनियाभर में करोड़ों भारतीय लोगों को प्रेरणा दी है न सिर्फ एक क्रिकेटर के तौर पर बल्कि ऐसे शख्स के रूप में जिसका जिंदगी के प्रति रवैया हमेशा जीतने वाला रहा है। आप जैसे लोग कभी रिटायर नहीं होते। हम हमेशा आपकी मजबूती और हिम्मत की प्रशंसा करते रहेंगे।

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने लिखा, शुक्रिया युवराज सिंह उन सभी यादों के लिए और खेल के प्रति हमेशा एक शानदार राजदूत के रूप में खुद को पेश करने के लिए।

Latest Stories