'दंगल गर्ल' को मिली एक और फिल्म, अब अभिषेक-प्रियंका की बनेंगी बेटी

author-image
By Sangya Singh
New Update
'दंगल गर्ल' को मिली एक और फिल्म, अब अभिषेक-प्रियंका की बनेंगी बेटी

आमिर खान की फिल्म 'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' से लोगों के दिलों में अपनी खास पहचान बना चुकीं जायरा वसीम जल्द ही एक नए किरदार में नजर आने वाली हैं। खबरों के मुताबिक, जायरा जल्द ही प्रियंका चोपड़ा और अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में जायरा वसीम, अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा की बेटी का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस कर रही हैं।

फिल्म महिला हीरो की सच्ची घटना पर आधारित है

इतना ही नहीं जायरा वसीम फिल्म में काफी अहम रोल निभाते हुए नजर आएंगी। फिल्म को रोनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए अभिषेक और प्रियंका को बहुत पहले ही साइन कर लिया गया था। लेकिन अब फिल्म के मेन कैरेक्टकर के तौर पर जायरा को चुना गया है। फिल्म महिला हीरो की सच्ची घटना पर आधारित है।

ये फिल्म एक मोटिवेशनल स्पीकर लड़की की कहानी पर आधारित है। जो केवल 13 साल की उम्र में रोग प्रतिरोधक क्षमता से जुड़े विकार की वजह से फुफ्फुसीय फाइब्रोसिस नाम की बीमारी का शिकार हो गई थी। इसके बावजूद वो जिंदगी से लड़ती और जूझती रही और प्रेरणा हासिल करने के बाद माई लिटिल एपिफनीज नाम की किताब लिखी।

वहीं, इस फिल्म से अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा करीब 10 सालों के बाद एक साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इससे पहले इन दोनों की जोड़ी साल 2008 में फिल्म दोस्ताना में नजर आ चुकीं है।

Latest Stories