Advertisment

दिग्गज अभिनेत्री ज़ीनत अमान का बॉलीवुड में कमबैक, फिल्म ‘पानीपत’ में आएंगी नज़र

author-image
By Sangya Singh
New Update
दिग्गज अभिनेत्री ज़ीनत अमान का बॉलीवुड में कमबैक, फिल्म ‘पानीपत’ में आएंगी नज़र

70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री ज़ीनत अमान ने लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। ज़ीनत अमान का नाम अपने समय की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार है। उन्होंने हरे रामा हरे कृष्णा, यादों की बारात, धरमवीर और डॉन जैसी फिल्मों में काम किया। वहीं, अब खबर है कि लंबे समय से बड़े परदे से दूर ज़ीनत अमान अब अर्जुन कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म पानीपत से फिर से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। इस बात की जानकारी खुद फिल्ममेकर्स ने दी हैं।

Advertisment

बता दें कि जीनत अमान एक काफी लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं, लेकिन अब वो फिल्म पानीपत से बॉलीवुड में वापसी कर कर रही हैं। जिसमें वह सकीना बेगम का किरदार में नज़र आएंगी। निर्माताओं द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि सकीना होशियारगंज प्रांत की बागडोर संभाल रही थी और क्षेत्र की राजनीति से दूर, अपने राज्य की सीमाओं के भीतर रहती थी। जब पेशवा मदद के लिए उसके पास गए तब पानीपत की लड़ाई में उसने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ज़ीनत अमान इस हफ्ते के अंत में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी।

फिल्म में अर्जुन कपूर, कृति सेनन और संजय दत्त मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। आशुतोष गोवारिकर की ये फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Advertisment
Latest Stories