Mimi Trailer: कृति सेनन के बच्चे के पिता होंगे पंकज त्रिपाठी

author-image
By Pragati Raj
New Update
Mimi Trailer: कृति सेनन के बच्चे के पिता होंगे पंकज त्रिपाठी

कृति सेनन स्टारर फिल्म मीमी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में दिखाया गया कि कृति को पंकज त्रिपाठी सेरोगेसी से बच्चे पैदा करने के लिए तैयार करते हैं क्योंकि एक फोरेनर कपल को बच्चा नहीं हो रहा था। इसके लिए वो 40 लाख देने को तैयार होते हैं।

इसके बाद कृति और पंकज त्रिपाठी एक अन्य शहर में रहते हैं। बाद में वो फोरेनर कपल बच्चे के लिए इंकार कर देते हैं। और कहते हैं कि बच्चा गिरा दे। लेकिन कृति नहीं मानती और अपने माता-पिता(सुप्रिया पाठक- मनोज पावा) से कहती है कि ये बच्चा मेरा और पंकज त्रिपाठी का है।

फिल्म में कॉमेडी, ड्रामा, इमोशन भरपुर मात्रा में है। ये फिल्म 30 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। फिल्म लक्ष्मण उतेकर द्वारा डायरेक्ट किया गया है वहीं फिल्म को दिनेश विजन ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में म्यूजिक ऐआर रहमान का होगा।

बात करें कृति की तो वो इस फिल्म के अलावा अक्षय कुमार के साथ फिल्म बच्चन पांडे में दिखाई देंगी। वरुण धवन के साथ भेड़िया में और टाइगर श्रॉफ के साथ गनपत में नजर आएंगी।

Latest Stories