मीका सिंह आगामी स्टार भारत शो 'स्वयंवर- मीका दी वोटी' के लिए बने म्यूजिक वीडियो में पूरी टीम कड़ी मेहनत के लिए पूरे क्रू को स्पेशल फूड से दी दावत! By Mayapuri Desk 10 May 2022 in ओटीटी New Update मीका सिंह ने अपने स्टार भारत शो 'स्वयंवर- मीका दी वोटी' के लिए पंजाब की चिलचिलाती गर्मी में अपना म्यूजिक वीडियो शूट किया। इस दौरान अपनी पूरी टीम और क्रू मेम्बर्स का आभार प्रकट करते हुए मीका सिंह ने सभी को खाने की दावत दी और स्वादिष्ट खाना ऑर्डर किया। सभी की कड़ी मेहनत का उचित इनाम स्वादिष्ट भोजन के अलावा और क्या हो सकता था भला। इस दावत के दौरान पूरा क्रू मानो एक रील फॅमिली की तरह लग रहा था। सेट पर मौजूद एक क्रू मेंबर ने मीका के बारे में बताते हुए कहा, 'आज के दौर में ऐसा ज़मीन से जुड़ा हुआ व्यक्ति देखना दुर्लभ है। शूट के दौरान मीका पाजी के हम सभी ने सेट पर बहुत बेहतरीन समय बिताया। उनके साथ खाना, हंसना, बोलना सबकुछ बहुत बढ़ियाँ था। मुझे ऐसा लगता है कि सभी सेलिब्रिटीज़ को मीका जी की तरह होना चाहिए! आपको बता दें कि मीका सिंह ने हाल ही में स्टार भारत पर अपने नए शो 'स्वयंवर- मीका दी वोटी' के लिए म्यूजिक वीडियो की शूटिंग पूरी की है। फैन्स उनके म्यूजिक वीडियो और इस शो के लॉन्च होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इस शो को लेकर उनके मन में जो कई सवाल हैं, उनका जवाब उन्हें केवल स्टार भारत पर ही मिलेगा। देखिए मीका सिंह का शो 'स्वयंव - मीका दी वोटी' का लॉन्च इस 19 जून, केवल स्टार भारत पर! #Mika Singh #Star Bharat show Swayamvar – Mika Di Vohti #SWAYAMVAR – MIKA DI VOHTI #Star Bharat show हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें अब सदस्यता लें यह भी पढ़ें Latest Stories Read the Next Article