2023 की पहली छमाही में सबसे चर्चित OTT डेब्यू

author-image
By Sulena Majumdar Arora
New Update
2023 की पहली छमाही में सबसे चर्चित OTT डेब्यू

OTT प्लेटफार्मों की दुनिया लगातार विस्तारित हो रही है, जिसके कारण 2023 में विभिन्न फ़िल्म इंडस्ट्रीज़ के कई लोकप्रिय अभिनेताओं को इन प्लैटफॉर्म्स में रोमांचक शुरुआत करते देखी गई है। इन डेब्यूज़ ने न केवल दर्शकों का ध्यान खींचा है बल्कि एक स्थायी प्रभाव भी छोड़ा है। इन प्रभावशाली OTT डेब्यू ने न केवल इन प्रतिभाशाली अभिनेताओं के क्षितिज को बढ़ाया है, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कॉन्टेंट को भी समृद्ध किया है। जैसे-जैसे स्ट्रीमिंग की दुनिया विकसित हो रही है, इनकी परफॉर्मेंस दुनिया भर में असाधारण प्रतिभा दिखाने और दर्शकों को लुभाने में OTT प्लेटफार्मों की शक्ति के प्रमाण के रूप में काम करते हैं। यहां 2023 की पहली छमाही में सबसे प्रभावशाली OTT डेब्यू की सूची दी गई है: 

शाहिद कपूर - फ़र्ज़ी:

फ़र्ज़ी में शाहद कपूर ने नकली पैसा बनाने वाले एक चालाक ठग सनी के रूप में शानदार प्रदर्शन किया। इस शो को उनके करियर की ऐतिहासिक प्रोजेक्ट्स में से एक माना जाता है। पहले से ही बड़े पर्दे पर वे एक बड़ा नाम है, फर्जी के बाद रूप में OTT प्लेटफॉर्म पर उनका पहला प्रोजेक्ट बहुत चर्चित रहा। 

भुवन बम - ताज़ा खबर:

देश में सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले कॉन्टेंट क्रिएटर भुवन बाम ने 'ताज़ा खबर' के ज़रिए OTT की दुनिया में पहला कदम रखा हैं। इस जादुई कॉमेडी थ्रिलर सिरीज़ में भुवन के प्रदर्शन की जबर्दस्त सराहना की गई। ताज़ा खबर OTT पर सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले शो में से एक है। भुवन ने इस शो का सह-निर्माण भी किया। 


 

सोनाक्षी सिन्हा - दहाड़:

ज़ोया अख्तर और रीमा कागती की दहाड़ में सोनाक्षी सिन्हा एक महिला पुलिसकर्मी की भूमिका निभा रही हैं जो एक साइको किलर का पीछा कर रही है। सोनाक्षी के सशक्त अभिनय को आलोचकों से भरपूर सराहना मिली, और जातिवाद और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे संवेदनशील विषयों को चुनने के लिए उनकी सराहना की गई। सोनाक्षी सिन्हा के अनुसार, प्लैटफॉर्म कोई भी हो अगर भूमिका चुनौतीपूर्ण हो तो काम करने का मज़ा ही कुछ और है।

आदित्य रॉय कपूर - द नाइट मैनेजर:

नौजवान फ़िल्म प्रेमियों के दिलों की धड़कन आदित्य रॉय कपूर OTT प्लेटफॉर्म पर भी दिलों पर राज कर रहे हैं। इस अभिनेता ने द नाइट मैनेजर के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रवेश किया। सिरीज़ में पूर्व नौसेना अधिकारी के जासूस बने किरदार में आदित्य बिल्कुल आकर्षक लग रहे थे। उनके चाहने वालों ने उन्हे नए नज़रिए से देखा।


 

विजय सेतुपति - फ़र्ज़ी:

फिल्मों की दुनिया में भले ही उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार सहित कई पुरस्कार जीते हों, विजय सेतुपति ने इस साल फ़र्ज़ी के साथ OTT प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया। वह एक अथक पुलिसकर्मी की भूमिका निभा रहे हैं जो शाहिद के किरदार को नकली मुद्रा नोट बनाने से रोकने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने अपनी कमाल की परफॉर्मेंस से शो का स्तर बहुत ऊंचा उठा दिया।

वेंकटेश - राणा नायडू:

वेंकटेश को विक्ट्री वेंकटेश के नाम से भी जाना जाता है, जो मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। लगभग तीन दशकों के करियर में, उन्होंने तेलुगु सिनेमा और कुछ हिंदी फिल्मों दोनों में काम किया है। उन्होंने अपने भतीजे राणा दग्गुबाती के साथ सिरीज़ 'राणा नायडू' से ओटिटी की दुनिया में प्रभावशाली शुरुआत की। यह शो राणा दग्गुबाती के किरदार के इर्द-गिर्द घूमता है जो अपने हाई-प्रोफाइल क्लाइंट्स की समस्याओं को ठीक करता है, जबकि वेंकटेश राणा, सुशांत सिंह और अभिषेक बनर्जी के पिता की भूमिका निभाते हैं और पहली बार स्क्रीन पर उनका एक बहुत अलग पक्ष सामने आया है।

अनिल कपूर - द नाइट मैनेजर:

स्टाइलिश, अनुभवी और बहुमुखी प्रतिभाशाली अभिनेता के रूप में आप कई तरीकों से अनिल कपूर का वर्णन कर सकते हैं। करीब चार दशक के फ़िल्म करियर में इस साल पहली बार अनिल कपूर ने OTT पर डेब्यू किया। 66 वर्षीय इस अभिनेता ने सिरीज़ में एक बुरे आदमी की भूमिका निभाई, जिसे उनके प्रदर्शन के लिए पसंद किया गया जा रहा है।

वैसे तो ओटिटी प्लैटफॉर्म्स पिछले कुछ वर्षों से अस्तित्व में आएं हैं लेकिन कोविड काल के बाद से यह छोटा माना जाने वाला प्लैटफॉर्म, फिर कभी छोटा नहीं रहा बल्कि बड़े पर्दे की आंखों में आंखे मिलाकर शायद अब आँखे भी दिखा रहा है। आगे चलकर किन्ही अपरिहार्य कारणों से एक पल के लिए माना जा सकता है कि सिल्वर स्क्रीन खत्म हो भी जाए लेकिन ओटिटी की जड़ तो दिन प्रतिदिन गहरी होती जा रही है। शायद यही भविष्य है।

Latest Stories