शेमारू पर होगा 'अवनील' का गठबंधन शादी के बंधन में बंधेंगे नामकरण के ‘अवनील’

author-image
By Mayapuri
New Update
शेमारू पर होगा 'अवनील' का गठबंधन शादी के बंधन में बंधेंगे नामकरण के ‘अवनील’

अक्टूबर 12 को शेमारू टीवी पर गूंजेगी शहनाई और बजेंगे ढोल-नगाड़े, क्योंकि दूल्हा-दुल्हन बनेंगे दर्शकों के फेवरेट 'अवनील' जी हां, शेमारू टीवी के बेहद लोकप्रिय शो 'नामकरण' के किरदार अवनि और नील की हो रही है शादी। अवनील के नाम से दर्शकों में मशहूर इस जोड़ी के दुनियाभर में दीवाने हैं। अपने फेवरेट किरदारों को शादी के मंडप में दूल्हा और दुल्हन के रूप में देखना दर्शकों के लिए वाक़ई रोमांचक होगा।

publive-image

शेमारू टीवी का यह शो दर्शकों में कितना लोकप्रिय है, इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है। 22 सितंबर को #AvneilMagicOnShemarooTV यह हैशटैग ट्विटर पर इंडिया ट्रेंड में छठे नंबर पर ट्रेंड कर रहा था। दर्शकों में इस जोड़ी को लेकर ख़ासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

12 अक्टूबर की तारीख़ एक बार फिर दर्शकों के लिए बेहद ख़ास होनेवाली है, क्योंकि उनके फेवरेट अवनि और नील बंधनेवाले हैं जन्म-जन्मांतर के अटूट बंधन में. तो आप भी सज-धजकर हो जाइए तैयार और देखिए 12 अक्टूबर को रात 9 बजे शेमारू टीवी पर 'नामकरण' शो में 'अवनील' की धमाकेदार शादी।

Latest Stories