/mayapuri/media/post_banners/d56de9ddf4f5752758a74915425fae1dfe9c1f24fad40d25c2dba320265275f8.jpg)
अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी अवार्ड शो (IIFA) को स्थगित कर दिया गया है। UAE के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन ज़ायेद अल नाहयान का 13 मई को निधन हो गया था जिसके चलते इस अवॉर्ड शो को स्थगित कर दिया गया है। इस दुख के चलते संयुक्त अरब अमीरात में 40 दिन का राष्ट्रीय अवकाश रहेगा। साथ ही उनके निधन पर आईफा और इंडियन फिल्म इंडस्ट्री ने शोक जताया है।
/mayapuri/media/post_attachments/132ee2284fc898b158eb3611d4a67879f81fc92e85d08c5a08173c123f6b9d04.jpg)
22वां IIFA अवार्ड शो 19 से 21 मई तक आयोजित होने वाला था। लेकिन अब अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी ने अपना बयान जारी करते हुए कहा- IIFA ने फैसला किया है कि 2022 आईफा अवार्ड्स 14 से 16 जुलाई 2022 तक आयोजित किये जाएंगे। इससे जुड़े सभी अपडेट्स जल्द ही शेयर किए जाएंगे। साथ ही IIFA ने सभी फैंस और टिकट लेने वालों से इस असुविधा के लिए खेद जताया है।
/mayapuri/media/post_attachments/e9244e71c8d18492b7b563cd140bfc6fbd7661803c7341d08295cc5b987f3913.jpg)
यह अवार्ड़ शो काफी बड़े स्तर पर किया जाता है, जिसमें भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सभी बड़े- छोटे सितारे शामिल होते है। इसकी शुरुआत साल 2000 में हुई थी।
 Follow Us
 Follow Us
                /mayapuri/media/media_files/2025/10/03/cover-2661-2025-10-03-18-55-14.png)