भारत के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने विवेकानंद सस्टेनेबिलिटी समिट का लोगो लॉन्च किया

author-image
By Mayapuri
New Update
भारत के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने विवेकानंद सस्टेनेबिलिटी समिट का लोगो लॉन्च किया

भारत के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री माननीय भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) ने आज नई दिल्ली में फरवरी/मार्च 2022 में आयोजित होने वाले विवेकानंद यूथ कनेक्ट फाउंडेशन द्वारा विवेकानंद सस्टेनेबिलिटी समिट का लोगो लॉन्च किया।

आपको बतादे केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को श्रम ब्यूरो, चंडीगढ़ द्वारा किए जा रहे घरेलू कामगारों पर पहले अखिल भारतीय सर्वेक्षण को हरी झंडी दिखाई थी।

घरेलू कामगार (डीडब्ल्यू) अनौपचारिक क्षेत्र में कुल रोजगार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। हालांकि, डीडब्ल्यू के परिमाण और मौजूदा रोजगार स्थितियों पर आंकड़ों की कमी है। इसलिए घरेलू कामगारों पर समय-श्रृंखला डेटा रखने की दृष्टि से, भारत सरकार ने श्रम ब्यूरो को डीडब्ल्यू पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण करने का काम सौंपा है।

एक प्रेस बयान के अनुसार, इस अवसर पर, श्री यादव ने घरेलू कामगारों पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण के लिए एक प्रश्नावली के साथ एक निर्देश पुस्तिका भी जारी की, जिसमें देश भर के 37 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों और 742 जिलों को शामिल किया जाएगा।

publive-image

तस्वीर में संस्थापक डॉ राजेश सर्वज्ञ, संजीव शर्मा, नवीन सिन्हा, वी.के.मिश्रा, ऋतुराज सिन्हा और अन्य लोग शामिल हैं

Latest Stories