पावर कपल देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने मुंबई टाइम्स फैशन वीक 2021 में डिज़ाइनर Vyusti के खूबसूरत आउटफिट में रैंप वॉक किया

author-image
By Mayapuri
New Update
पावर कपल देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने मुंबई टाइम्स फैशन वीक 2021 में डिज़ाइनर Vyusti के खूबसूरत आउटफिट में रैंप वॉक किया

16 अक्टूबर, 2021 को मुंबई के सेंट रेजिस होटल में आयोजित मुंबई टाइम्स फैशन वीक के दूसरे दिन गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने पारंपरिक परिधानों में व्युस्टी के लिए रैंप वॉक किया। गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी मुंबई टाइम्स फैशन वीक में डिजाइनर व्युस्टी के लिए शो स्टॉपर बने। वॉक के दौरान गुरमीत चौधरी ने ऑफ-व्हाइट रंग का सिल्क का धोती कुर्ता रंगीन स्टोल के साथ कैरी किया था, जबकि देबिना बोनर्जी हरे रंग के ब्लाउज के साथ गुलाबी रंग की रेशम की साड़ी में नज़र आई थीं, दोनों की जोड़ी ने रैंप पर धमाल मचा दिया।

रैंप वॉक के दौरान गुरमीत चौधरी अपनी पत्नी देबिना बनर्जी के माथे पर किस करते हुए पोज़ देते दिखे। वही डिजाइनर व्युस्टी के नए संग्रह का प्रदर्शन करते हुए दोनों स्टार्स एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए नज़र आये। गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने डिजाइनर व्युस्टी के साथ स्टाइलिश अंदाज में भी पोज दिया।

आइए एक नजर डालते हैं इवेंट की कुछ तस्वीरों पर।

publive-image

Latest Stories