Advertisment

रूसी फिल्म महोत्सव डिजनी+हॉटस्टार पर आपके लिए सर्वश्रेष्ठ रूसी सिनेमा लेकर आये हैं

author-image
By Mayapuri
New Update
रूसी फिल्म महोत्सव डिजनी+हॉटस्टार पर आपके लिए सर्वश्रेष्ठ रूसी सिनेमा लेकर आये हैं

अंतर्राष्ट्रीय फिल्मो में रूचि रखने वालो के लिए रूसी फिल्म महोत्सव भारत के प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म डिजनी+ हॉटस्टार पर जल्द ही भारतीय दर्शको के लिए रूस की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को प्रदर्शित करने वाला है। मनोरंजक और रोमांचक फिल्मो के इस संग्रह को दर्शक डिजनी+ हॉटस्टार प्लेटफार्म पर १६ अक्टूबर से लेकर २७ नवंबर तक लुत्फ़ उठा सकते है।

इस फिल्म महोत्सव में रूसी भाषा की विभिन्न शैलियों की दस महत्वपूर्ण फिल्मे दर्शको को ऑनलाइन उपलब्ध होंगी जो विशेष रूप से भारतीय दर्शको के लिए प्रासंगिक होगी। इन फिल्मो में दर्शको को रूसी गणराज्य का एक अनछुआ पहलु देखने को मिलेगा।

publive-image

हिंदीफिल्मोकेमशहूरनिर्देशकऔरपटकथालेखकइम्तियाज़अलीभारतमेंरूसीफिल्ममहोत्सवकेएम्बेसडरहै।रूसऔरभारतकेसम्बन्धकेबारेमेंवोकहतेहै, 'रूस और भारत के सांस्कृतिक सम्बन्ध बहुत पुराने है। रूस में यहाँ के फ़िल्मी सितारे राज कपूर और मिथुन चक्रवर्ती बेहद लोकप्रिय रहे है। रूसी संगीत और वहा का सिनेमा भी भारत की लोकप्रिय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा सालो से रहा है। डिजनी+ हॉटस्टार पर रूसी फिल्म महोत्सव दोनों देशो के बीच इसी सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाएगा और इसे हम १० विशेष रूप से क्यूरेट की गयी रूसी फिल्मो में देख पाएंगे। मैं सभी भारतीय सिने दर्शको को निमंत्रण देता हूँ की वो इन फिल्मो को १६ अक्टूबर के बाद देखें और दो महान संस्कृतियों के बीच सिनेमा का एक और सहयोग बनाये.'

publive-image

रॉस्किनोकेसीईओएवगेनियामार्कोवाकहतेहैं, 'रूसी फिल्म महोत्सव को भारत लाकर हमे बेहद ख़ुशी हो रही है। भारत एक ऐसा देश है जो संस्कृति और रचनात्मक उद्योगों के विभिन्न क्षेत्रो में रूस से काफी मिलता जुलता है। अगले वर्ष रूस और भारत अपने राजनयिक संबंधों की स्थापना की ७५वी वर्षगांठ मनायेंगे। सिनेमा के क्षेत्र में हमारा सांस्कृतिक सहयोग अब फल-फूल रहा है और इसमें गति आ रही है। एक महीने पहले ही भारत के सबसे प्रतिष्ठित और बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टूडियो, यश राज फिल्म्स ने रशियन रिबेट प्रोग्राम के तहत सेंट पीटर्सबर्ग में अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू की। बहुत कम लोगो को इस बात की जानकारी है की सेंट पीटर्सबर्ग और मुंबई, जहा पर बॉलीवुड स्थित है, जुड़वा शहर है। लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म डिजनी+ हॉटस्टार के सहयोग से रूसी फिल्म महोत्सव के लिए दर्शकों को आकर्षित करना संभव हो पायेगा। आने वाले समय में हम रूस और भारत के फिल्म उद्योगों के बीच सहयोग की अपार संभावनाएं देखते हैं और इस फिल्म महोत्सव से हमारी काफी उम्मीदें है।'

publive-image

डिजनी+ हॉटस्टारकेप्रवक्तानेइससंधिपरबातकरतेहुएकहाकी, 'हम रॉस्किनो के रूसी फिल्म महोत्सव को लेकर बेहद उत्साहित है और उनका स्वागत करते है। हम इस बात को लेकर बेहद खुश और उत्साहित है कि हमारे मंच पर पहली बार आये रॉस्किनो फिल्म महोत्सव के जरिये हम लाखो दर्शको का मनोरंजन कर सकेंगे। सिनेमा एक्सीलेंस का जश्न मनाने के लिए हम १६ अक्टूबर से ६ हफ्तों के लिए दस क्यूरेटेड बेहतरीन रूसी फिल्मों का प्रदर्शन अपने प्लेटफार्म के जरिये करेंगे। भारत मनोरंजन का एक प्रमुख गढ़ है और इस वजह से हमारा मकसद यही है की हम दर्शको को गुणवत्तापूर्ण मनोरंजन के अनुभव से रूबरू करवाए ताकि वो उन कहानियो में डूब जाए जिन्हे वो देखना चाहते है।'

publive-image

सरफ़राज़आलम, रूसीफिल्ममहोत्सवकेनिदेशककाकहनाहै, 'रूसी फिल्मो की एक खासियत ये भी होती है की वो सभी प्रकार की भावनाये और शैलियों को समाहित करती है। रूसी फिल्मो की कहानिया अपने आप में एक विस्तृत श्रंखला है जिनसे सभी का किसी ना किसी तरह का सम्बन्ध होता है। अंतरराष्ट्रीय कंटेंट देखने का चलन अब भारत में काफी बढ़ गया है और ये फिल्म महोत्सव दर्शको को एक नए तरह के कंटेंट को तलाशने और उनका आनंद लेने का एक मौका दर्शको को देगा। हमें इस बात की उम्मीद है कि आने वाले समय में हम रूसी फिल्म को नियमित रूप से भारत में लाएंगे।'

इस फिल्मोत्सव रूस की जानी मनाई रोमांटिक, ड्रामा और कॉमेडी फिल्मो को शामिल किया गया है। इस फिल्म महोत्सव में ओलेग ट्रॉफीम निर्देशित 'आइस' और ज़ोरा क्रिज़ोवनिकोव द्वारा निर्देशित 'आइस', म्यूजिकल रोमांस केटेगरी के तहत दिखाई जाएंगी। 'आइस' की कहानी एक युवा महत्वाकांक्षी फिगर स्केटर नादिया के बारे में हैं जो एक चोट की वजह से अस्पताल में भर्ती है और चैंपियन बनने के अपने सपने को छोड़ चुकी है। 'आइस' की कहानी एक खुशहाल दंपत्ति के बारे में है जो एक बच्चे का सपना देखते है लेकिन अपने इस सपने को पूरा करने के लिए जो वो कीमत चुकाते है उसके पीछे उनका बहुत कुछ छूट जाता है। गौरतलब है की ये दोनों ही फिल्में रूस की १२ शीर्ष कमाई करने वाली फिल्मों की श्रेणी में शामिल है।

publive-image

एडुआर्ड बोर्डुकोव की 'ऑनएज' २०१६ के ओलंपिक खेलों की एक सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म में दो रूसी सेबर फ़ेंसर्स के टकराव की कहानी को बया किया गया है। अव्दोत्या स्मिरनोवा की पीरियड फिल्म 'स्टोरीऑफअपॉइंटमेंट' १९ वीं शताब्दी की एक सत्य घटना पर आधारित है। महान रूसी लेखक लियो टॉल्स्टॉय इस फिल्म के एक किरदार है। फिल्मोत्सव में अलेक्जेंडर मोलोचनिकोव द्वारा निर्देशित फिल्म 'टेलहर' भी शामिल है। इस फिल्म की कहानी एक तलाकशुदा माता पिता के बारे में जिनके बच्चे को कुछ एक कठिन निर्णय लेना पड़ता है। ओक्साना करस की फिल्म 'डॉक्टरलिज़ा' रूस की प्रमुख मानवाधिकार और सामाजिक कार्यकर्ता एलिसैवेटा ग्लिंका की स्मृति को समर्पित है।

कॉमेडी फिल्मो की श्रंखला में इस फिल्मोत्सव में दर्शको को कुछ बेहतरीन रूसी फिल्में देखने को मिलेंगी। 'मैनफ्रॉमपोडॉल्स्क', 'अदरवुमन', 'जेटलाग' और 'रिलेटिव्स' अपनी रिलीज़ के दौरान रूस में काफी वाह वाही लूट चुकी है।

फिल्मोत्सव के दौरान सभी फिल्मों को सब टायटल्स के साथ दिखाया जाएगा। भारत में पहली बार ऑनलाइन रूसी फिल्म महोत्सव को रूसी संघ के संस्कृति मंत्रालय, सिनेमा फंड, मॉस्को सिटी टूरिज्म कमेटी, डिस्कवर मॉस्को, रोसोट्रूडनिचेस्टवो और कार्तिना एंटरटेनमेंट की सहायता से आयोजित किया गया है। यह फिल्मोत्सव 2020 में शुरू किया गया था और अब तक 14 देशों में इसका सफल आयोजन किया जा चुका है जिसे लगभग दो लाख से ज्यादा दर्शक देख चुके है।

Advertisment
Latest Stories