Advertisment

प्रिंस सिंह राजपूत और पायस पंडित अभिनित भोजपुरी फ़िल्म “ई रिश्ता जन्म जन्म के” का फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ

author-image
By Mayapuri
New Update
प्रिंस सिंह राजपूत और पायस पंडित अभिनित भोजपुरी फ़िल्म “ई रिश्ता जन्म जन्म के” का फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ

भोजपुरी फ़िल्म जगत में अपने शानदार परफॉर्मेंस और ग्लैमर्स लुक के लिए जाने जाने वाला भोजपुरिया बाहुवली प्रिंस सिंह राजपूत और अभिनेत्री पायस पंडित की अपकमिंग भोजपुरी फ़िल्म “ई रिश्ता जन्म जन्म के” फर्स्ट लुक आज सोशल मीडिया के विभिन प्लेटफार्म पर रिलीज कर दिया गया है, रिलिज के साथ पोस्टर खूब वायरल हो रहा है। अदिति फिल्म्स क्रियेशन के बैनर तले बनी फिल्म के फर्स्ट लुक प्रिंस सिंह राजपूत चश्मा पहने अभिनेत्री पायस पंडित को देखते नज़र आ रहे है। पोस्टर के बैकग्राउण्ड में पुरानी इमारत दिखाई दे रही है।पोस्टर देख ऐसा ज्ञात हो रहा है कि फ़िल्म पूरी तरह रोमांटिक होंगी।

Advertisment

publive-image

नई कहानी और अच्छे संवाद पर केंद्रित फ़िल्म के निर्माता मनोज कुमार पंडित और निर्देशक अजय कुमार है। फ़िल्म के लेखक विजय साहनी, संगीत, सुदीप साजन, श्याम देहाती व सुदीप साजन, डीओपी शत्रुध्न तिवारी, एक्शन प्रदीप खड़का, प्रशुन यादव और ज्ञान सिंह, प्रोडक्शन मनोज एच गुप्ता, कार्यकारी निर्माता राम प्रवेश कुमार व पीआरओ सोनू निगम है।

निर्देशक अजय कुमार ने फ़िल्म को लेकर बतया की इसका पोस्ट प्रोडक्शन लगभग अंतिम चरण में है शीघ्र ही ट्रेलर रिलीज किया जायेगा।

फ़िल्म के मुख्य भूमिका में प्रिंस सिंह राजपूत,पायस पंडित,रंजन प्रजापति,तनुजा राठौर,संजय सिंह,राम सुजान सिंह,राहुल श्रीवास्तव, स्वीटी सिंह,सोनी  पटेल और अमित शुक्ला है हालांकि स्पेशल गानों पर आईटम गर्ल  आयशा कश्यप थिरकते नज़र आयेंगी।

Advertisment
Latest Stories