Advertisment

प्रियंका चोपड़ा

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
प्रियंका चोपड़ा

हैप्पीबर्थडेप्रियंकाचोपड़ा

आज बॉलीवुड से हॉलीवुड की सेक्सिएस्ट एक्ट्रेस बन चुकी सिंगर और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का बर्थडे है कहने को तो वह ३४ इयर्स की हो गई हैं बूत अभी भी लगती स्वीट १६ की हैं प्रियंका का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर में हुआ था व इनके  पिता अशोक चोपड़ा और मां मधु चोपड़ा आर्मी में फिजिशियन थे। पेरेंट्स के जॉब के चलते प्रियंका का बचपन जमशेदपुर के अलावा दिल्ली, पुणे, लखनऊ, बरेली, लद्दाख, चंडीगढ़ और अंबाला में गुजरा। कौन मनेगा की इस खूबसूरत एक्ट्रेस को कभी अपने काळा रंग और नाक की बनावट के चलते काफी कुछ सहना पड़ा पर उन्होंने कभी हार नहीं मानी और वर्ष 2000 मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लिया और इस प्रतियोगिता को जीत कर इस अभिनेत्री उन सभी लोगों को करारा जवाब भी दिया।

  उसके बाद भी प्रियंका रुकी नहीं उन्हें एक सफल अभिनेत्री और गायिका के रूप मे बॉलीवुड मे अपनी पहचान बनाई व इस समय तो वो  बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ रही हैं।प्रियंका ने हिन्दी फिल्मोंं में अपने करियर की शुरूआत फिल्मय 'द हीरो- लव स्टोिरी ऑफ अ स्पाथई' से हुई थी। इसके बाद उन्होंने कई् छोटी बड़ी फिल्मों में काम किया। उस समय किसी ने नहीं सोचा था की सदाहरण सी दिखने वाली ये लड़की एक दिन पुरे वर्ल्ड मे आग लगा देगी।  उन्होंने फैशन के बाद कमीने (2009), व्हाट्स योर राशी? (2009), 7 खून माफ़ (2011), बर्फी (2012), मैरी कॉम (2014, दिल धड़कने दो (2015) और बाजीराव मस्तानी (2015) की जिनकी लोगों ने उनके अभिनय की सातवे आसमान तक तारीफ की। 2015 में उन्होंने ABC ड्रामा क्वांटिको को करना शुरू किया और अमेरिकन नेटवर्क सीरीज को हैडलाइन करने वाली पहली दक्षिण एशियाई महिला बनी। उसके बाद इनका एक और टेलेंट सिंगर के तौर पर भी लोगों के सामने इन्होने अपनी एक एल्बम भी निकाली जो दर्शकों को बहुत पसंद आई और फिर हाल ही में ये 'बे वाच' हॉलीवुड फिल्म में खलनायिका के रूप में भी दिखी ।

  एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ ही प्रियंका बहोत से स्टेज शो भी करती है, न्यूज़पेपर के लिये कॉलम भी लिखती है और बहोत से उत्पादों की वह ब्रांड एम्बेसडर भी है। उनकी पहली एकल फिल्म 2012 में “इन माय सिटी” आई थी। उनकी दूसरी एकल 2013 में “एक्सोटिक” आई थी। इस फिल्म को यूनाइटेड स्टेट और कनाडा में भी दिखाया गया था। चोपड़ा बहोत से मनावसेवी काम करने के लिये जानी जाती हैं, इसी के चलते वह 2010 में UNICEF की गुडविल एम्बेसडर बनी। प्रियंका बहोत से सामाजिक कार्य भी करती है और प्रकृति, स्वास्थ और पढाई, महिला शिक्षा और महिला अधिकार और महिला सुरक्षा, सैम लैंगिकता का प्रसार-प्रचार भी करती है। वह कभी अपने नीजी जिंदगी को मीडिया की जिंदगी नही बनाती। इस समय प्रियंका अपने बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड करियर पर भी धियान दे रही हैं और उनकी अपकमिंग फिल्मस हैं (2018)अ कीड लाइक जेक और (2019)इजन्ट इट रोमँटिक आदि इसके अलावा वो कई बॉलीवुड फिल्मो में भी दिखाई देंगी जैसे कल्पना चावला की बायोपिक, गुस्ताखियां,साहिर लुधयानवी की बायोपिक आदि।

तो इस तरह प्रियंका ने अपने टैलेंट के जोर पर लोगों को दिखा दिया की एक आम सी दिखने वाली लड़की अगर चाहे तो सबकी बोलती बन्द कर सकती है। हमारी तरफ से तो इस अदाकारा को तहे दिल से सलाम है।

Advertisment
Latest Stories