Advertisment

मलाइका अरोड़ा

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
मलाइका अरोड़ा

हैप्पीबर्थडेमलाइकाअरोड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका का जन्म 23 अक्टूबर 1973 मुंबई के चेंबूर में हुआ था। उनके मां बाप का तलाक हो गया जब वे 11 साल की थीं। उनकी मां जाॅयस पोलीकार्प मलयाली हैं और उनके पिता अनिल अरोरा पंजाबी थे और भारतीय बाॅर्डर के पास बसे गांव फजीलका से थे। अरोरा ने मर्चेंट नेवी में काम किया। वे कैथोलिक हैं। उनकी एक बहन भी हैं जिनका नाम अमृता अरोरा है और वे भी अभिनेत्री हैं। मलाइका ने अपनी पढ़ाई स्वामी विवेकानंद स्कूल, चेंबूर से की। उनकी आंटी, ग्रेस पोलीकार्प स्कूल की प्रिंसिपल थीं। वे हाॅली क्रास हाई स्कूल ठाणे की अल्युमिनाई रहीं हैं जहां से उन्होंने नौवीं कक्षा तक पढ़ाई की। उन्होंने अपनी काॅलेज की पढ़ाई जय हिंद काॅलेज, चर्चगेट से पूरी की। माॅडलिंग करियर शुरू करने से पहले वे बसंत टाकीज अपोजिट चेंबूर के बोरला सोसाइटी में रहती थीं। मलाइका अरोड़ा ने बाॅलीवुड के अभिनेता-निर्देशक-निर्माता अरबाज खान से शादी की जिनसे वे एक काॅफी एड शूट के दौरान मिलीं।लेकिन पिछले साल 2016 में वो सह सम्मति से अलग हो गए।  उनका एक लड़का भी है जिसका नाम अरहान है।

मलाइका ने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी के वीजे के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने माॅडलिंग की दुनिया में कदम रखा और कई विज्ञापनों में दिखाई दीं। फिर वे एल्बम सांग गोरी नाल इश्क मीठा और बाॅलीवुड फिल्म दिल से के आइटम नंबर छैंया छैंया में नजर आईं। 2000 में कई फिल्मों में आइटम नंबर करनें के अलावा उन्होंने कुछ फिल्मों में कैमियो अपियरेंस भी किए। 2008 में उन्होंने पहला बड़ा रोल फिल्म ईएमआई में मिला जो कि बाॅक्स आॅफिस पर पिट गई। 2010 में उन्होंने फिल्म दबंग का आइटम सांग मुन्नी बदनाम हुई किया। इस फिल्म के प्रोड्यूसर उनके पति अरबाज खान ही थे। 12 मार्च 2011 को उन्होंने एक वल्र्ड रिकाॅर्ड सेट किया जिसमें 1235 प्रतियोगी थे जिन्होंने मुन्नी बदनाम गाने पर परफाॅर्म किया।

2012 में वे ताइवान एक्सीलेंस सेलिब्रिटी एंर्डोसर रहीं। मलाइका ने डाबर 30 प्लस भी एंडोर्स किया। वे कहती हैं कि वे कभी भी अभिनय नहीं करना चाहती थीं। उन्होंने आतिफ असलम, शान और बिपाशा बसु के साथ बर्मिंघम के एलजी ऐरियाना और लंदन के द ओ2 एरियाना के कई कसंर्टस में लाइव परफाॅर्म किया। 2014 में उन्होंने कंफर्म किया कि वे फराह खान की हैप्पी न्यू ईयर में कैमियो अपियरेंस करेंगी। उनकी मशहूर फिल्मो की बात की जाए तो दिल से, बिच्छू, मां तुझे सलाम, कांटे, ईएमआई, हाउसफुल, हाउसफुल 2, हैप्पी न्यू ईयर आदि उनकी कुछ खास फिल्मे हैं इसके अलावा उन्होंने बतौर निर्माता दबंग, दबंग 2, डाॅली की डोली आदि जैसी फिल्मे की ।

मलाइका टेलीविजन इंडस्ट्री में भी बटोर जज कई शो किये जैसे वो शो नच बलिए में तीन जज में से एक के रूप में दिखाई दीं। यह शो स्टार वन पर 2005 के मध्य में प्रसारित हुआ। वे नच बलिए 2 की भी जज रहीं जो कि 2006 के आखिरी क्वार्टर में प्रसारित हुआ। इस शो में उन्होंने प्रतियोगियों के लिए उदाहरण के तौर पर कई आइटम नंबर्स परफाॅर्म किए। वे स्टार वन के जरा नचके दिखा में जज के रूप में दिखाई दीं। वे 2010 के शो झलक दिखला जा में भी जज की भूमिका अदा करती दिखीं और वे इंडियाज गाॅट टैलेंट के जज पैनल में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Advertisment
Latest Stories