/mayapuri/media/post_banners/15fca553b6298dc9fb027e2815d5c678ff9e8442283c50320b66711382b9bd89.jpg)
आज टाइगर श्रॉफ का जन्मदिन है और इस जन्मदिन पर उन्हें ट्विटर के ज़रिये सबसे पहले बधाई उनके दोस्त और मेंटर करण जौहर ने दी। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने उन्हें ट्वीट कर उन्हें बर्थडे विश किया। लीजेंडरी एक्टर, भारत कुमार उर्फ़ मनोज कुमार ने भी टाइगर श्रॉफ को बधाई दी।
लेकिन फैंस को मज़ा तब आया जब एनीमल वेलफेयर और केयर वाली आर्गेनाईजेशन PETA ने भी टाइगर को बर्थडे विश किया। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडलर पर लिखा 'टाइगर आपको जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई, जानवरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहने के आपका बहुत बहुत शुक्रिया।'
टाइगर की रयूमर्ड गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा 'हैप्पीएस्ट बर्थडे 'कैसानोवा' हर रोज एक बनी की तरह चमकते रहो।'
बात करें फिल्मों की तो टाइगर श्रॉफ विकास भेल की आगामी फिल्म गणपत में अभिनय करेंगे। फिल्म में टाइगर श्रॉफ एक बॉक्सर की भूमिका निभाएंगे।