/mayapuri/media/post_banners/a83e4437b5eb776f5353009a461ca018475a224b3fea81b0f21187046574e66f.jpg)
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का कल यानि 15 मार्च को जन्मदिन था और रविवार रात फिल्म निर्माता करण जौहर के घर पर उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। अभिनेत्री 28 साल की हो गईं। आलिया की बर्थडे पार्टी में दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा और अन्य लोग उपस्थित थे। कोरोना से संक्रमित होने की वजह से आलिया के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर पार्टी में मौजूद नहीं थे, लेकिन उनकी अनुपस्थिति की भरपाई उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने की थी।
पार्टी में अपनी एक फोटो शेयर करते हुए आलिया ने लिखा- “आप सभी का धन्यवाद।“ इसके बाद अपने बर्थडे की रात आलिया ने नीतू कपूर, सोनी राजदान और बहन शाहीन के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इसकी तस्वीर नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। साथ ही कैप्शन भी लिखा है- 'कुछ बेहद खास लोगों के साथ कुछ हसीन पल साझा किए।'
आलिया के बर्थडे के दिन ही उनकी अपकमिंग फिल्म RRR के निर्माताओं ने उनका फिल्म से पहला शेयर किया। फिल्म में आलिया का किरदार सीता का है। उनकी तस्वीर देखकर सभी दंग रह गए क्योंकि इस तस्वीर में आलिया बहुत ही खुबशुरत और मासूम नजर आ रही हैं। फिल्म में आलिया के अलावा जुनियर एनटीआर और रामचरण नजर आने वाले हैं। फिल्म एस एस राजामौली द्वारा डायरेक्ट की गई है।