/mayapuri/media/post_banners/baebad300c45d13cb01dd8d9c00e507cd3619d5e821338f063611efdf8e141c2.jpg)
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान आज 53 साल के हो गए हैं। अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए वो अपने परिवार और अपने खास दोस्तों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वे अपने मुंबई के पनवेल फार्म हाउस में अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बुधवार रात बॉलीवुड सेलेब्स और खान फैमिली पनवेल फार्म हाउस पहुंचे गए थे। जहां सलमान ने अपने बर्थडे का पहला केक मीडिया के साथ काटा। इसके बाद उन्होंने अपने भांजे आहिल के साथ भी बर्थडे केक काटा। आहिल को गोद में लेकर केक काटते हुए एक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है।
मीडिया के साथ केक काटते हुए सलमान खान पिक्चर में एक्टर के बॉडीगार्ड शेरा भी मौजूद हैं। सलमान का बर्थडे सेलिब्रेट करने एक्ट्रेस मौनी रॉय, दिया मिर्जा अपने पति के साथ, संजय लीला भंसाली, जिम्मी शेरगिल, महेश मांजरेकर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे। सुष्मिता सेन और कैटरीना कैफ भी सलमान का बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंची।
इसके अलावा भाई सोहेल खान अपनी पत्नी के साथ भाईजान के बर्थडे में पहुंचे। अरबाज खान अपनी गर्लफ्रेंड के साथ और सलमान की बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा, एक्टर डिनो मोरिया, कृति सेनन, अमृता अरोड़ा अपने पति के साथ पार्टी में पहुंचीं। इसके अलावा आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली भी सलमान की पार्टी में नज़र आए।