/mayapuri/media/post_banners/5f71458a1661d83796c5069eb9293deb6bb9fe3ec7a4f1af56cd688ae2dfa125.jpg)
देशभर में 2 सितंबर को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाएगा। इससे पहले रात को मुंबई के प्रसिद्ध लाल बाग के राजा(लाल बाग च राजा) की पहली झलक भक्तों के सामने आई। हर बार की तरह इस बार भी लालबाग राजा के पंडाल को भव्य तरीके से सजाया गया है। बता दें कि इस बार लाल बाग के राजा को स्पेस में बैठा हुआ दिखाया गया है। उनकी प्रतिमा के चारों तरफ ग्रह और एस्ट्रोनॉट घूमते दिखाई दे रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि इस बार पंडाल को 'चंद्रयान-2' थीम देने का प्रयास किया गया है। यह मुंबईकरों में धार्मिक महत्त्व के साथ ही देश की विकास यात्रा को प्रदर्शित करेगी। 2 सितंबर को इस प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। इसके बाद अगले 10 दिन तक उनकी पूजा-आरती की जाएगी। बता दें कि लाल बाग के राजा की प्रतिमा सबसे बड़ी और भव्य होती है। अनंत चतुर्दशी को लालबागचा राजा का महाजुलूस निकलेगा और उन्हें मुंबई की गिरगांव चौपाटी पर विसर्जित किया जाएगा।
Lal Bagh ch Raja
Lal Bagh ch Raja
Lal Bagh ch Raja
Lal Bagh ch Raja
Lal Bagh ch Raja
Lal Bagh ch Raja
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/11/07/cover-2666-2025-11-07-21-07-03.png)