अभिनेता अजय देवगन ने लॉन्च किया पैनोरामा म्यूजिक

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
अभिनेता अजय देवगन ने लॉन्च किया पैनोरामा म्यूजिक

मनोरंजन जगत में अपने कई वर्षों के अनुभव के साथ कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने अब संगीत जगत में उतरते हुए ‘पैनोरामा म्यूजिक’ नामक लेबल लॉन्च किया। अभिनेता अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया पर इस म्यूजिक लेबल की जानकारी शेयर कर इसे लॉन्च किया और अपने फैंस से इस चैनल को सब्सक्राइब करने का अनुरोध भी किया।

‘पैनोरमा म्यूजिक’ लेबल के नेतृत्व की जिम्मेदारी राजेश मेनन को सौंपी गयी है। पैनोरामा म्यूजिक मौलिक संगीत, फिल्म संगीत, स्वतंत्र संगीत और क्षेत्रीय संगीत को बढ़ावा देगा। साथ ही नवोदित संगीतकारों और कलाकारों को एक मंच प्रदान करने के इरादे से इसे स्थापित किया गया है। यह लेबल क्षेत्रीय कंटेंट के निर्माण पर जोर देगा और साथ ही हिंदी कंटेंट में विभिन्न प्रकार की शैलियां, मुख्य रूप से सूफी, गजल और भक्ति गीत को शामिल करेगा।

अभिनेता अजय देवगन ने लॉन्च किया पैनोरामा म्यूजिक

अजय देवगन का कहना है- “संगीत का हमेशा से मेरे जीवन में खास स्थान रहा है। डिजिटल मीडियम के माध्यम से संगीत की संभावनाएं अनंत हैं। भारत की संगीत संस्कृति हमेशा से समृद्ध रही है, जो अभी भी अस्पष्टीकृत है। पैनोरामा संगीत, पैनोरामा स्टूडियोज के लिए सही दिशा में एक कदम है और मैं उन्हें उनके नए उद्यम के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

अभिषेक पाठक कहते हैं- “मैं मनोरंजन की पीढ़ी के स्तर का विस्तार करने के लिए बेहद रोमांचित हूं। उन कलाकारों को एक मंच प्रदान करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है जो संगीत उद्योग में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। हम  ऐसा संगीत बनाना चाहते हैं जो बहुत मायने रखता है और अद्वितीय म्यूजिक क्रिएट कर हम भारत का एक अहम स्थान बनाना चाहेंगे।”

राजेश मेनन कहते हैं, “पैनोरामा म्यूजिक संगीत का आकर्षक वन-स्टॉप डेस्टिनेशन बनने का प्रयास करता है और ऐसे म्यूजिक लेबल का नेतृत्व करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। हम गुणवत्ता से पूर्ण स्वतंत्र संगीत बनाएंगे और उम्मीद करते हैं कि यह संगीत लोगों के दिलों को छू जाएगा।”

सूत्रों की माने तो ‘पैनोरमा म्यूजिक “लेबल की तरफ से पहला  सिंगल गाना गणेश चतुर्थी के अवसर पर बाजार में लाया जाएगा।

पैनोरामा म्यूजिक यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Latest Stories