/mayapuri/media/post_banners/cc4039bbd16c6f3765ceac84ac54f7993b39b897fbc5dbb2cd26a4fccbc0937f.jpg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड में सफलता पूर्वक अपने 10 साल पूरे कर लिए हैं। इस दौरान उन्हें कई सारे अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। हाल ही में एक बार फिर अनुष्का को एक बेहद खास अवॉर्ड से नवाज़ा गया।
Niranjan Hiranandani, Shri Nitin Gadkari, Anushka Sharma, Mr. Nanik Rupani Shri Suresh Goyal
Anushka Sharma Receives the Smita Patil Award from Shri Nitin Gadkariप्रियदर्शनी अकैडमी के 34वीं सालगिरह के मौके पर आयोजित किए गए ग्लोबल अवॉर्ड्स में बुधवार की शाम अनुष्का शर्मा को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पियूष गोयल ने अपने हाथों से ‘स्मिता पाटिल मेमोरियल अवॉर्ड’ से सम्मानित किया।
Nitin Gadkari
Nanik Rupaniकार्यक्रम के दौरान अनुष्का ने कहा, यह अवॉर्ड मेरे लिए बेहद खास है, क्योंकि आज ही मैनें फिल्म इंडस्ट्री में अपने 10 साल पूरे किए हैं। इस तरह के अवॉर्ड मुझे भरोसा दिलाते हैं कि मैंने अपने काम को लेकर सही चुनाव किया है।
Niranjan Hiranandani, Reena Rupani, Shri Nitin Gadkari Mr. Nanik Rupani and Poonam Dhilllon
Ronnie Screwvalaइस मौके पर अनुष्का हरे रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनका ये ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अनुष्का की ये साड़ी किसी डिजाइनर ने नहीं बल्कि लोकल कारीगरों ने बनाई है। हाल ही में अनुष्का ने खुद बताया था कि ‘सुई-धागा’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने चंदेरी कारीगरों से कई साड़ियां खरीदी हैं।
Mr. Ronnie Screwvala awarded at Priyadarshni Academy Awardआपको बता दें, कि अनुष्का शर्मा जल्द ही वरुण धवन के साथ फिल्म ‘सुई धागा’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को शरत कटारिया ने डायरेक्ट किया है। इसके अलावा अनुष्का शारहरुख खान के साथ भी फिल्म ‘जीरो’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में कैटरीना कैफ भी प्रमुख भूमिका में हैं।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/31/cover-2665-2025-10-31-20-07-58.png)