Advertisment

मुंबई के जुहू पीवीआर में हुआ ‘मुबारकां’ का ट्रेलर लॉन्च शामिल हुई पूरी कास्ट

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
मुंबई के जुहू पीवीआर में हुआ ‘मुबारकां’ का ट्रेलर लॉन्च शामिल हुई पूरी कास्ट

जुहू के पीवीआर में हाल ही में रिलीज़ हुआ ‘मुबारकां’ का ट्रेलर। जहाँ फिल्म की पूरी स्टार कास्ट अर्जुन कपूर, अनिल कपूर, आथिया शेट्टी और इलियाना डी क्रूज़, नेहा शर्मा, राहुल देव और पवन मल्होत्रा शामिल थे। निर्देशक अनीस बज्मी और निर्माता अश्विन वर्डे और मुराद खेतानी भी उपस्थित हुए।

पीवीआर हॉल में एक भारतीय विवाह समारोह के समान पूरे सेटअप का निर्माण किया गया था। इस आयोजन के लिए संगीत प्रदान करने वाले शादी के बैंड और ढोल बजाने वालों को बुलाया गया। जिसमे संगीत में चाचा और भतीजा अनिल कपूर और अर्जुन कपूर ने शानदार एंट्री ली।

लॉन्च समारोह में पगड़ी पहने हुए अर्जुन कपूर चरण के अवतार में मौजूद थे। अर्जुन एक शाही नीले रंग की पगड़ी पहने नजर आये। अनिल कपूर ने ब्राउन कलर का ऑल ओवर सूट पहना था वही आथिया ने काली पट्टियों के साथ एक सुरुचिपूर्ण सफेद जम्पसूट पहना और इलियाना डी क्रूज़ ने एक सफेद टॉप और एक लंबी काली स्कर्ट पहना, जो बहुत ही भव्य लग रही थी। आपको बता दें की अनिल और अर्जुन की यह फिल्म 28 जुलाई को रिलीज़ होगी।

publive-image Athiya Shetty, Arjun kapoor, Ileana D'cruzpublive-image Anil kapoor, Athiya Shetty, Arjun kapoor, Ileana D'cruz, Anees Bazmeepublive-image Athiya Shetty, Anil kapoor, Ileana D'cruzpublive-image Anil kapoor, Arjun kapoorpublive-image Anil kapoor, Athiya Shetty, Arjun kapoor, Ileana D'cruz, Anees Bazmeepublive-image Anil kapoor, Arjun kapoorpublive-image Anees Bazmee, Athiya Shetty, Arjun kapoor, Anil kapoor, Ileana D'cruz,publive-image Arjun kapoor, Athiya Shetty, Anil kapoor, Ileana D'cruzpublive-image Ileana D'cruzpublive-image Rakesh Davepublive-image N.P. Singhpublive-image Rahul Devpublive-image Arjun Kapoorpublive-image Anil kapoor
Advertisment
Latest Stories