/mayapuri/media/post_banners/fcb4100bc7ca8888687e160ebab1da1531736848d83c43b33943c3c9aee1cc3d.jpg)
भजन सम्राट अनूप जलोटा, लीजेंड्री सिंगर मनहर उधास, सिंगर अगम कुमार निगम और कॉमेडियन सुनील पाल ने सिंगर अरुण कुमार निकम का एलबम 'वाह तेरी बेवफ़ाई' रिलीज़ किया। मुंबई के द व्यू में संगीतकार निखिल कामत द्वारा संगीतबद्ध किए गए अल्बम को लॉन्च किया गया तो यहां म्यूजिक एलबम से जुड़े तमाम लोगों के अलावा काफी संख्या में मेहमान और मीडियावाले भी उपस्थित थे। इस एलबम के गीतकार और गायक अरुण कुमार निकम ने बताया कि इस एलबम में कुल 8 गाने हैं, जिनमे से 4 का वीडियो है।
इस एलबम के निर्माता वीरेंद्र सिंह वधर जी (श्री स्वामीनारायण फिल्म्स प्रोडक्शन्स) है जबकि इसके वीडियो को प्रोड्यूस किया है निखिल कामत फ़िल्म प्रोडक्शन्स ने। गायक अरुण कुमार निकम ने बेहद संघर्ष करते हुए यह मुकाम हासिल किया है। सब्जियों को बेचकर अपनी ज़िंदगी गुज़ारने वाले अरुण कुमार के अंदर लेखक गीतकार और सिंगर बनने का जुनून है। वह सोनू निगम के पिता अगम कुमार निगम की गायकी से बेहद प्रभावित हैं और उनसे प्रेरित होकर बेवफाई के सब्जेक्ट पर इस एल्बम को निकाला, जिसे वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने रिलीज़ किया है।
आपको बता दें कि बेवफ़ाई के नाम से अगम कुमार निगम के कई एलबम का संगीत निखिल कामत ने ही कम्पोज़ किया था और अब उन्होंने अरुण कुमार निकम के एलबम का संगीत दिया है। म्यूजिक एलबम के लॉन्च के अवसर पर अनूप जलोटा, मनहर उधास और अगम कुमार निगम ने अपनी आवाज़ से यहाँ मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।
Arun Kumar nikam Album Wah Teri Bewafaai Launched

Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/03/cover-2661-2025-10-03-18-55-14.png)