/mayapuri/media/post_banners/5eafca5b26d7631157aff495474e9a2722d6d914f1298ec8e20483ca453cef30.jpg)
भारत के अग्रणी पुरूष परिधान ब्रांड और फिल्म रेस 3 के आधिकारिक स्टाइल पार्टनर, ब्लैकबेरीज ने जल्द रिलीज होने वाली सलमान खान अभिनीत फिल्म के स्टार कास्ट के साथ एक्सक्लूसिव 'रेस 3' कलेक्शन का अनावरण किया। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध अभिनेता बॉबी देओल और साकिब सलीम ने भी गुड़गांव के एम्बिएंस मॉल में ब्लैकबेरीज स्टोर में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
Mr. Nikhil Mohan with Bobby Deolइस विशेष संग्रह में फिल्म में कलाकारों द्वारा पहने गये फैशनेबल शर्ट और ट्राउजर के साथ- साथ कॉकटेल टक्सडोस भी शामिल हैं।
ब्लैकबेरीज 'रेस 3' की श्रृंखला का यह संग्रह सीमित है, जो सभी ब्लैकबेरी स्टोरों में उपलब्ध होगा।
इस अवसर पर ब्लैकबेरीज के वीपी ब्रांड एक्सपीरियंस रमेश कौशिक ने कहा, ‘‘'रेस 3' का महत्वपूर्ण हिस्सा सर्वोच्चता और फैशन है। मेट्रोपॉलिटन विशिष्टता और क्लास के लिए खास लुक को ध्यान में रखकर इस फिल्म के मुख्य पात्रों ने आधुनिक फैशन और आकांक्षा को परिलक्षित किया है। हम 25 से अधिक वर्षों से देश के प्रगतिशील पुरुषों की स्टाइल को स्वरूप प्रदान कर रहे हैं। हम 'रेस 3' के साथ अपने सहयोग को लेकर काफी उत्साहित और खुश हैं, क्योंकि यह हमारी मूल भावना से प्राकृतिक रूप से मेल खाता है। फिल्म में उल्लेखनीय प्रतिभा शैली ऐसी भावना को उजागर करती है जो फैशनेबल और आकांक्षापूर्ण दोनों है। हमें फिल्म में कलाकारों के द्वारा पहने हुए हमारे औपचारिक कलेक्शन के माध्यम से एक ही प्रकार की ऊर्जा और शैली को पेश कर प्रसन्नता हो रही है।’’
Mr. Nikhil Mohan, Bobby Deol , Saqib Saleem and Mr. Riyaz Uddinउन्होंने कहा, ‘‘फिल्म फ्रैंचाइजी के साथ हमारा सहयोग सुविचारित साझेदारी है। ब्लैकबेरी इस लोकोक्ति को सही साबित करता है कि इस मूवी में स्थापित संपूर्ण मूड और व्यक्तित्व चरित्र को पूर्णता प्रदान करता है।’’
इस मौके पर अभिनेता बॉबी देओल ने कहा, ‘‘यह संग्रह सभी फैशन पसंद लोगों को पसंद आएगा। मैंने ब्लैकबेरीज के जो परिधान पहने हैं, वे बहुत आरामदायक थे, और अबू धाबी की तेज गर्मी में वास्तव में स्टाइलिश दिखते थे।’’
Bobby Deol and Saqib Saleemसाकिब सलीम ने कहा, ‘‘ये आउटफिट वास्तव में पावर और स्टाइल को व्यक्त करते हैं, जैसा कि फिल्म के पात्रों को चित्रित किया गया था। पुरुषों के ये फैशनेबल ड्रेस वास्तव में बिल्कुल वर्ग के लिए थे।’’
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/31/cover-2665-2025-10-31-20-07-58.png)