/mayapuri/media/post_banners/692f713da442f992e445eff17cffbcd5bd835be5d308a660856c1ec7ba949828.jpg)
'के सेरा सेरा ग्रुप' एक साथ निर्माता, वितरक और प्रदर्शक के रूप में भारतीय सिने फ़लक पर तेजी से उभर कर सामने आने वाली पहली भारतीय कम्पनी है। फ़िलवक्त भारत में सबसे बड़े डिजिटल सेवा प्रदाता के रूप में के सेरा सेरा ग्रुप लोकप्रियता के शिखर पर विराजमान है। के सेरा सेरा ग्रुप द्वारा संचालित 'छोटू महाराज' सिने कैफे/ डोम प्रोजेक्ट सिर्फ भारत का ही नहीं बल्कि पूरे विश्व का एक आधुनिक और प्रयोगनात्मक कांसेप्ट है।
5 करोड़ के इन्वेस्टमेंट में सालाना 5 से 6 करोड़ मुनाफा युक्त कमाई के लक्ष्य के साथ 'के सेरा सेरा ग्रुप' पूरे देश में 9000 'छोटू महाराज' डोम प्रोजेक्ट खोलने का निर्णय के साथ गतिशील है और यह ग्रुप छोटू महाराज डोम सिनेमा प्रोजेक्ट के लिए हर सौ डोम सिनेमा प्रोजेक्ट के ऊपर एक मास्टर फ्रेंचाइजी बनाने जा रही है। इसी क्रम में 'के सेरा सेरा ग्रुप' द्वारा संचालित 'छोटू महाराज' सिने कैफे/डोम प्रोजेक्ट का पदार्पण कमला इंस्ट्रूमेंट्स की प्रस्तुति के रूप में मिडवे एंटरटेनमेंट ज़ोन के बैनर तले पतरातू घाटी (झारखंड) के सुंदर और हरे भरे वादियों में होने जा रहा है।
'छोटू महाराज' सिने कैफे/डोम प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य तेजी से पूर्णता की ओर अग्रसर है। पतरातू(झारखंड) स्थित 'छोटू महाराज' सिने कैफे में सिनेप्रेमी व पर्यटक फिल्मों के आनंद के साथ साथ मनपसंद भोजन का भी लुफ़्त उठा सकेंगे। सिने कैफे परिसर में 500 लोगों की बैठने की व्यवस्था के साथ 14 रूम सह कॉटेज, स्विमिंग पूल और बार की व्यवस्था की गई है। कैफे परिसर में शादी विवाह के आयोजनों के अलावा सभी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। स्थानीय स्तर पर पतरातू मिडवे एंटरटेनमेंट ज़ोन द्वारा संचालित छोटू महाराज डोम थियेटर/रिसोर्ट एंड वाटर किंगडम के प्रचार/प्रसार के लिए बतौर चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर नीलेन्दु जयपुरियर को नियुक्त किया गया है।