संस्कृति - महानायक महर्षि आजाद ने गाया और कम्पोज किया - "वक्रतुंड महाकाय सूर्य कोटि सम प्रभः"

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
संस्कृति - महानायक महर्षि आजाद ने गाया और कम्पोज किया - "वक्रतुंड महाकाय सूर्य कोटि सम प्रभः"

इस गगनपति उत्सव को जहां देश भर में लोगों ने हर्षोल्लाश के साथ मनाने का उत्साह दिखाया है वहीं बॉलीवुड भी पीछे नहीं है। हिंदी फिल्मों की पुरोधा निर्माण संस्था 'बॉम्बे टॉकीज'- जो एकबार फिर से फिल्म प्रोडक्शन में सक्रिय हो चुकी है, ने गणपति चतुर्थी (10 सितम्बर) के दिन प्रसिद्ध गणपति- मंत्र 'वक्रतुंड महाकाय' एलबम का विमोचन किया है।

संस्कृति - महानायक महर्षि आजाद ने गाया और कम्पोज किया - "वक्रतुंड महाकाय सूर्य कोटि सम प्रभः"

गणपति के इस पावन पर्व पर  संस्कृति- महानायक उपाधि से सम्मानित महर्षि आज़ाद ने गणपति का यह श्लोक  मंत्र 'वक्र तुण्ड महाकाय कोटि सूर्य सम प्रभः। निर्विघ्नं कुरु में देव सर्व कार्येषु सर्वदा।' को बड़े मन से गाया और कम्पोज किया है। गणपति उत्सव के दौरान गजानन पूजन के साथ इस एलबम का विमोचन संस्कृति भूषण कामिनी दुबे और विश्व साहित्य परिषद और अंतरराष्ट्रीय संस्कृति अम्बेसडर महर्षि आज़ाद के द्वारा  किया गया।

संस्कृति - महानायक महर्षि आजाद ने गाया और कम्पोज किया - "वक्रतुंड महाकाय सूर्य कोटि सम प्रभः"

बताने वाली बात है कि 'वक्र तुण्ड महाकाय' मंत्र को आदि मंत्र का स्थान प्राप्त है जिसे बहुत लोगों ने गाया और  कम्पोज किया है। हिंदी फिल्मों के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपनी आवाज में 'वक्रतुंड महाकाय' को गाया है जिसे  फिल 'सरकार 3' में उनपर ही फिल्माया गया था। महर्षि आज़ाद जो बॉम्बे टॉकीज निर्मित  संस्कृति में बनी फिल्म 'अहम ब्रह्माष्मी' के नायक भी हैं, कहते हैं- 'मैं बहुत सुकून और मन की शांति का एहसास करता हूं जब 'वक्रतुंड' गाता हूं। इन मंत्र को गाना मेरे लिए एक सपना रहा है। यह मंत्र श्रोता के मन की मुराद पूरी करता है और सब तनावों को दूर करता है।'

संस्कृति - महानायक महर्षि आजाद ने गाया और कम्पोज किया - "वक्रतुंड महाकाय सूर्य कोटि सम प्रभः"

Latest Stories