/mayapuri/media/post_banners/8d2239e61141b6a063d606c4b28cac4b3b6c328f5f894e36a968e95c24cd5d95.jpeg)
गांधी स्मृति के वाइस चेयरमैन और राज्यसभा के पूर्व सदस्य विजय गोयल और मलिक म्यूजिक इवेंट्स के संजय मलिक ने फिल्म क्रिटिक डॉ.सुनील पाराशर (Dr. Sunil Parashar) को उनके सराहनीय कार्यों के लिए चरखा और महात्मा गांधी जी की जीवनी देकर सम्मानित किया। विजय गोयल ने कहा कि हम गांधी जी के पदचिन्हों पर दस प्रतिशत भी चल पाए तो हमारा जीवन सफल हो सकता है।
/mayapuri/media/post_attachments/2eebb0771f2aa960f87199b629738108871a5a399238fd306fade69292f03357.jpg)
इस साल सितंबर में पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल (Vijay Goel) को गांधी स्मृति और दर्शन समिति (Gandhi Smriti and Darshan Samiti - GSDS) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। यह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत का स्थल है। गांधी स्मृति और दर्शन समिति (जीएसडीएस) का गठन सितंबर 1984 में एक स्वायत्त निकाय के रूप में किया गया था। यह संस्कृति मंत्रालय से रचनात्मक सलाह और वित्तीय सहायता के तहत कार्य कर रहा है। यह नई दिल्ली में स्थित है।
भारत के प्रधान मंत्री गांधी स्मृति और दर्शन समिति (जीएसडीएस) के अध्यक्ष हैं। समिति का उद्देश्य विभिन्न सामाजिक-शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से महात्मा गांधी के जीवन, मिशन और विचारों का प्रचार-प्रसार करना है।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/12/12/cover-2671-2025-12-12-21-22-27.png)