कुशीनगर महोत्सव की ब्रांड एम्बेसडर बनी फिल्मस्टार पाखी हेगड़े

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
कुशीनगर महोत्सव की ब्रांड एम्बेसडर बनी फिल्मस्टार पाखी हेगड़े
  • सुलेना मजुमदार अरोरा

अमिताभ बच्चन के साथ फ़िल्म 'द ग्रेट लीडर', 'गंगा देवी',  के अलावा, कई और चर्चित हिंदी, भोजपुरी, तेलगु, पंजाबी फिल्में जैसे, 'काला सच', 'विवाह', 'आखिरी फैसला', 'रानी दिलबर जानी, मुकाबला, गोला बारूद, दुश्मनी, निरहुआ हिंदुस्तानी,  मैंने दिल तुझको दिया, सैट ना गट', बंगारदा कुराल, कुड़ेसन, मवाली, लोफर, निरहुआ चला ससुराल' आज का करण अर्जुन, सात सहेलियां, दिल,  भैया हमार दयावान, वगैरह से सुर्खियों में रही मशहूर अभिनेत्री पाखी हेगड़े को 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर कुशीनगर महोत्सव की ब्रांड एंबेसडर बनाया गया।

कुशीनगर महोत्सव की ब्रांड एम्बेसडर बनी फिल्मस्टार पाखी हेगड़े

इस भव्य महोत्सव में शिरकत करके पाखी बेहद उत्साहित थी।  महोत्सव की ब्रांड एम्बेसडर होने के नाते पाखी ने  प्रतिभाशाली स्पोर्ट्स गर्ल्स को सम्मानित किया एवं उनके साथ फोटो भी खिंचाई जो वाइरल हो रहा है।

इस अवसर पर पाखी हेगड़े ने कहा, 'आज महिलाएं किसी भी मामले में पुरूषों से कम नहीं हैं। पहले खेल के क्षेत्र में पुरुषों की ही बात होती थी, लेकिन आज लड़कियां भी खेल के मैदान में नए नए कारनामे और रिकार्ड्स बना रही हैं। मैं तमाम लड़कियों को ब्राइट फ्यूचर के लिए शुभकामनाएं देती हूं। कुशीनगर महोत्सव जैसे प्रोग्राम होते रहने चाहिए ताकि सभी को हुनर दिखाने का मौका मिले।' पाखी ने तमाम खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई भी की और कहा, 'कुशीनगर की लड़कियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में मैं महिलाओं को प्रेरित करूंगी। यह प्रोग्राम दरअसल महिला सशक्तिकरण के नारे को ही आगे बढ़ाता है।'

कुशीनगर महोत्सव की ब्रांड एम्बेसडर बनी फिल्मस्टार पाखी हेगड़े

इस खास मौके पर कुशीनगर महोत्सव के अध्यक्ष विनय राय ने कहा, 'पाखी हेगड़े एक बड़ी स्टार हैं, उनकी काफी संख्या में फैन फॉलोइंग है इसीलिए उन्हें कुशीनगर महोत्सव का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है।'

कुशीनगर महोत्सव की ब्रांड एम्बेसडर बनी फिल्मस्टार पाखी हेगड़े

पाखी हेगड़े बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्मों और भोजपुरी सिनेमा तक अपनी अदाकारी का जौहर दिखा चुकी है। हाल में उन्होंने धमाकेदार सॉन्ग, 'जवानी जर्दा के पान', 'बंगालनियां' और 'नाच की मल्किनिया' से तहलका मचा दिया है। उत्तर प्रदेश के शहर पडरौना (कुशीनगर) स्थित बावली चौक के घाट पर आयोजित किए गए रंगारंग कार्यक्रम में अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने स्टेज परफॉर्मेंस के साथ साथ सिंगिंग भी की जिसे दर्शकों ने खूब पसन्द किया। खेसारीलाल यादव और पाखी की हिट जोड़ी दर्शक खूब देखतें हैं।

कुशीनगर महोत्सव की ब्रांड एम्बेसडर बनी फिल्मस्टार पाखी हेगड़े

Latest Stories