/mayapuri/media/post_banners/f3f5922b83674fe5e632902f7c807b7ea3a75b88a5efbf974e3266a495688fd6.jpg)
फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में हर्षवर्धन कपूर अपने किरदार की तरह सुपरहीरो बनकर मुंबई के मॉल में लाइव एक्शन के साथ लोगों को दंग कर दिया। अचानक से मॉल में होने वाले इस एक्शन को देख कर वहां मौजूद हर शख्स हैरान रह गया। हर्षवर्धन कपूर ने अपने भावेश जोशी सुपरहीरो अवतार में 10 फाइटर्स के साथ मिलकर यहां अपने एक्शन का दमखम दिखाया और लोगों का खूब मनोरंजन किया।
 Harshvardhan Kapoor, Vikramaditya Motwane
 Harshvardhan Kapoor, Vikramaditya Motwane
 Harshvardhan Kapoor, Vikramaditya Motwaneहर्षवर्धन कपूर ने ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ का मास्क पहनकर शानदार एंट्री ली और फिर अपने बेहतरीन स्टंट से अभिनेता ने हर किसी का दिल जीत लिया। अभिनेता ने मॉल में 10 फाइटर्स के साथ ‘हैंड टू हैंड कॉम्बैट’ जैसे एक्शन का करतब दिखाया। फिल्म ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ एक जून को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन ‘उड़ान’ और ‘लुटेरा’ जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है। फिल्म एक ऐसे शख्स की कहानी कहती है जो अपने आस-पास होने वाली आपराधिक घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाता है।
 Harshvardhan Kapoor/mayapuri/media/post_attachments/db29a3160e704ff89a52f0bf02e9c23578aa3972d81c98c97e25e9328851e4e3.jpeg)
 Harshvardhan Kapoorदिलचस्प बात यह है कि इसी शुक्रवार को सोनम कपूर की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ भी रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सोनम कपूर के अलावा करीना कपूर खान, शिखा तलसानिया और स्वरा भास्कर लीड रोल में हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आॅडियंस को हर्षवर्धन कपूर की फिल्म पसंद आती है या फिर उनकी बहन सोनम की फिल्म बॉक्स आॅफिस पर कमाल दिखाती है।
/mayapuri/media/post_attachments/ee9ee351927e117e51ac265ec6e966c0403b160e70b009bc16319f04638fa01a.jpeg)
 Follow Us
                /mayapuri/media/media_files/2025/10/31/cover-2665-2025-10-31-20-07-58.png)