New Update
/mayapuri/media/post_banners/0b1ea89ea0072b4f5834fb566fe69b5977ec8d66891849d185a0c50c44122f61.jpg)
हिन्द सागर मिडिया समूह द्वारा आजादी के 75वे वर्ष गाँठ पर ठाणे जिले से दैनिक समाचार पत्र का शुभारंभ किया गया।
/mayapuri/media/post_attachments/b4eb8660bbed6d3e172c73ab207e73aa849cee4dfc54c00285784de11023d116.jpg)
ज्ञात हो कि हिन्द सागर साप्ताहिक समाचार पत्र निरंतर 7 वर्षो से प्रकाशित होते हुए अपने 8वे वर्ष में प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा है। उत्कृष्ट लेखन व खबरो की विश्वसनीयता के चलते हिन्द सागर समाचार देश के सात राज्यो क्रमशः महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, गुजरात, मध्यप्रदेश तथा राजस्थान मे तीन भाषाओं (हिन्दी, मराठी तथा गुजराती) मे निरंतर साप्ताहिक के रुप मे प्रकाशित हो रहा था। हिन्द सागर समाचार पत्र के पाठकों तथा विज्ञापन दाताओं की जोरदार माँग पर हिन्द सागर मिडिया समूह 15 अगस्त 2021 से दैनिक पेपर का शुभारंभ किया जा रहा है। दैनिक हिन्द सागर समाचार पत्र का विमोचन नालासोपारा स्थित हिन्द सागर के कार्यालय पर किया गया। इस अवसर पर हिन्द सागर के प्रकाशक - संपादक चतुर्भुजा पाण्डेय के साथ हिन्द सागर मराठी से वेदप्रकाश तिवारी, सामना पेपर के विनोद मिश्रा, महानगर समाचार से अशोक निगम, नवभारत टाइम से अमित तिवारी, ईटीवी से महेंद्र वानखेडे, वैभव सत्ता से राम सागर यादव, उद्योगपति गुड्डू पाण्डेय, बॉलीवुड फोटोग्राफर बी.के तांबे, वरिष्ठ फोटोग्राफर दिनेश परेशा, पंकज मिश्रा अमीर सैयद, कृष्णा निषाद, अरविंद राजभर, महेंद्र प्रजापति इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
/mayapuri/media/post_attachments/26798105f16cea090b8eba07d7dae1a35dd29d846cc005e5bb7317df1aca8237.jpg)
Latest Stories