
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में हॉकी विश्व कप 2018 का आगाज एक शानदार ओपनिंग सेरेमनी के साथ हो गया। हॉकी विश्व कप का आयोजन तीसरी बार भारतीय जमीन पर हो रहा है। इससे पहले 1982 और 2010 में भारत हॉकी विश्व कप का आयोजन कर चुका है। इस टूर्नामेंट में 16 देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं जो 28 नवंबर से 16 दिसंबर के बीच हॉकी के सबसे बड़े खिताब के लिए आमने-सामने होंगी।
Madhuri Dixitडांस परफॉर्मेंस को मशहूर बॉलीवुड कोरियोग्राफर शामक दावर ने तैयार किया है
टूर्नामेंट के मैच बुधवार से शुरू होंगे और आज ओपनिंग सेरेमनी के साथ इस टूर्नामेंट का बिगुल फूंका गया। बॉलीवु़ड सुपरस्टार शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और मशहूर संगीतकार एआर रहमान यहां परफॉर्मेंस देने उतरे और जमकर जलवा बिखेरा। इन स्टार परफॉर्मर्स के अलावा कई अन्य बेहतरीन कलाकार इस आयोजन में चार चांद लगाने मैदान पर उतरे। इस आयोजन में डांस परफॉर्मेंस को मशहूर बॉलीवुड कोरियोग्राफर शामक दावर ने तैयार किया है। एआर रहमान ने इस हॉकी विश्व कप का आधिकारिक गीत बनाया है।
Madhuri Dixitकुछ ही दिन पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और एआर रहमान ने मुलाकात करके हॉकी विश्व कप 2018 का आधिकारिक गीत को लॉन्च किया था। भारत में हॉकी विश्व कप 2018 के आयोजन का जोश और जुनून हर जगह देखने को मिल रहा है। टूर्नामेंट में भारत अपना पहला मुकाबला बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इसके बाद रोजा का 'दिल है छोटा सा' गाने पर फीमेल सिंगर्स का परफॉर्मेंस..इसके बाद एआर रहमान ने हम्मा-हम्मा गाना गाया। इसके बाद दर्शक तब झूमे जब रहमान ने अपना मशहूर 'मां तुझे सलाम' गाया। माधुरी दीक्षित के जबरदस्त परफॉर्मेंस का अंत, लोक नृत्य ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। माधुरी दीक्षित ने अपने परफॉर्मेंस से धरती के सभी पांच तत्वों के बारे में बताने का प्रयास किया।
शाहरुख ने बोला हॉकी पर बेस्ड अपनी मशहूर फिल्म चकदे इंडिया का डायलॉग
Odisha Chief Minister Naveen Patnaik with Shahrukh Khan and the 16 Hockey Playerमशहूर बॉलीवुड सुपरस्टार माधुरी दीक्षित का पारंपरिक परफॉर्मेंस..मैदान पर माधुरी पहले सफेद लिबाज में उतरीं और कुछ देर के बाद काले, नीले और फिर गुलाबी लिबाज में मैदान पर लौटीं। माधुरी ने ‘धरती का गीत’ नामक नृत्य नाटिका में 1000 कलाकारों के साथ प्रस्तुति दी है। इस नृत्य नाटिका की लेखिका और निर्देशिका नुपुर महाजन हैं और माधुरी इसमें धरती मां की भूमिका निभा रही हैं। शाहरुख ने हॉकी पर बेस्ड अपनी मशहूर फिल्म चकदे इंडिया का डायलॉग (70 मिनट हैं तुम्हारे पास) बोला
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/17/cover-2663-2025-10-17-18-54-17.png)