/mayapuri/media/post_banners/e2e1969b191945246aeedd091f335d202bc41ffb229f3f541b723d10b34ec473.jpg)
भारतीय खिलाड़ियों ने ढाका में 22 गोल्ड, 4 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर प्रथम एशियन
योगासन खेल ट्रॉफी जीती। इस चैंपियनशिप का आयोजन बांग्लादेश योगासन एसोसिएशन ने ग्लोबल योग एलायंस के अधिकार के तहत किया था। जिन दर्शकों ने यह योग शो देखा, वह सभी दर्शक भारतीय खिलाडियों के शानदार प्रदर्शन से अभिभूत थे। नितिन पावले और पूजा पटेल भारत के स्टार आकर्षण थे जिन्होंने सभी 4 श्रेणियों यानी पारंपरिक योग, कलात्मक योग, लयबद्ध योग और कलात्मक जोड़ी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया। बांग्लादेश 3 स्वर्ण, 14 रजत और 5 कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर रहा जबकि हांगकांग 2 कांस्य पदक के साथ चैम्पियनशिप में तीसरे स्थान पर रहा, इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य देश भूटान और थाईलैंड थे।
/mayapuri/media/post_attachments/db3f29b05130dbe929ecdff248080a1b3062b8b1f4d06a3ed1380b367e438d3a.jpg)