/mayapuri/media/post_banners/c03ea5ba9f91f4bb161fa763a6992e1eb55b6e8f540725945681299c0e0d836d.jpg)
करीना कपूर खान बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश ऐक्ट्रेस हैं। उनका फैशन सेंस सभी को इंस्पायर करता है और लोग उनके फैशन और स्टाइल को बेहद पसंद भी करते हैं। करीना कपूर ने हाल ही में एक इवेंट में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने बताया कि उनका बेटा तैमूर अली खान सबसे स्टाइलिश इंसान है। इतना ही नहीं, इस दौरान उन्होंने तैमूर की तुलना रणवीर सिंह से की।
दरअसल, इस इवेंट में रणवीर सिंह भी पहुंचे थे। करीना ने रणवीर को देखते हुए कहा, तैमूर निश्चित रूप से 'सिम्बा' एक्टर से ज्यादा स्टाइलिश हैं। बता दें कि इससे पहले कई बार तैमूर और रणवीर सिंह के स्टाइल स्टेटमेंट को कंपेयर किया जा चुका है। कुछ समय पहले तैमूर रेड कलर के ट्रैक सूट में नजर आए थे। उनके इस लुक की तुलना सिंबा एक्टर के लुक से की गई थी।
बता दें कि तैमूर अली खान स्टार किड्स में सबसे ज्यादा पॉप्युलर हैं। उनकी एक तस्वीर के लिए फोटोग्राफर्स और फैंस दोनों ही बेताब रहते हैं। हाल ही में तैमूर की हाथ में हथौड़ा लिए नजर आए। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल है। यहां तक कि उनके नाम से टॉय भी मार्केट में आ चुके हैं। खबरों के मुताबिक, हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में कुकीज सर्व की गई थी, जिसमें तैमूर की फोटोज लगी हुई थी।
वहीं, रणवीर सिंह अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए जाने जाते हैं। उनकी अजीबोगरीब ड्रेसेस में फोटोज खूब वायरल होती हैं। रणवीर सिंह आखिरी बार फिल्म गली बॉय में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए।