Advertisment

होली के मौके पर ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ में  आशीष कपूर की कलरफुल एंट्री

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
होली के मौके पर ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ में  आशीष कपूर की कलरफुल एंट्री

आशीष कपूर जल्द ही ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा 2’ में नजर आने वाले हैं। शो में आदर्श की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ठाकुरों के होली उत्सव के दौरान अपनी कलरफुल एंट्री करते नजर आएंगे। कृष्णा आदर्श को उत्सव में लेकर आता है और उसे अपने माता-पिता से भी मिलवाता है। तभी आदर्श की नजर कोमल पर पड़ती है। जिससे पता चलता है की यह जोड़ी आने वाले एपिसोड में एक नई कहानी शुरू करेंगी है।
ज्योति वेंकटेश

Advertisment

क्या कोमल, जो एक विधवा है, वो भी आदर्श के प्यार में पड़ जाएगी? क्या आदर्श को कोमल के अतीत के बारे में पता चलेगा? क्या वह यह जानने के बाद भी कोमल को स्वीकार करेगा? यह एक और स्टीरियोटाइप शो है, जो यह साबित करने की कोशिश कर रहा है कि एक विधवा को भी एक साथी पाने और समाज की चिंता किए बिना उसके साथ रहने और जीवन को जीने का अधिकार है। उसे अपनी पसंद के पुरुष के साथ प्यार का जश्न मनाने और प्यार में पड़ने के समान अधिकार होना चाहिए।

राजन शाही के बैनर निर्देशक कुट प्रोडक्शंस के तहत निर्मित, ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा 2’ का नेतृत्व पर्ल ग्रे, शोरनर, क्रिएटिव प्रोडूसर और राइटर के रूप में कर रहे हैं। इस शो में अरहान बहल, पूजा गोर, अनुपम श्याम, चेतन हंसराज, सच्चल त्यागी, पार्वती सहगल और अलिका शेख शामिल हैं। यह शो सोमवार से शुक्रवार रात 8रू30 बजे स्टार भारत पर प्रसारित होता है।

अनु-छवि शर्माहोली के मौके पर ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ में  आशीष कपूर की कलरफुल एंट्री

Advertisment
Latest Stories