समाज में महत्वपूर्ण योगदान के लिए नारी शक्ति आइकॉन अचीवर अवार्ड 2021 से सम्मानित हुई कई महिलाएं

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
समाज में महत्वपूर्ण योगदान के लिए नारी शक्ति आइकॉन अचीवर अवार्ड 2021 से सम्मानित हुई कई महिलाएं

मशहूर फिल्म अभिनेता कल्याणजी जाना और दादासाहब फाल्के आइकॉन अवार्ड फ़िल्म की ऑर्गनाइजर टीम द्वारा मुंबई के रंग शारदा ऑडिटोरियम मुंबई में नारी शक्ति आइकॉन अचीवर अवार्ड 2021 का आयोजन किया गया, जहां अपने - अपने क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह देश की महान महिला रानी लक्ष्मी बाई, सावित्रीबाई फुले, इंदिरा गांधी, कल्पना चावला, मदर टेरेसा आदि जैसी वीरांगनाओं से से प्रेरित है। इस अवार्ड समारोह में सुप्रिया, शीला शर्मा, पायल घोष, एकता जैन,आफ्टरनून वॉइस की एडिटर वैदेही तमन, मंजू लोढ़ा, समाजसेविका डॉक्टर अर्चना जैन, शशि शर्मा और कई महिलाओं को सम्मानित किया गया।

समाज में महत्वपूर्ण योगदान के लिए नारी शक्ति आइकॉन अचीवर अवार्ड 2021 से सम्मानित हुई कई महिलाएं

इसके बाद उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की अभिन्न अंग हैं और उन्हें सम्मानित करना गर्व की बात है। हमारे देश में महिलाओं का स्थान सर्वोच्च है। ऐसे में उनके द्वारा किये गए कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए इस अवार्ड का आयोजन किया गया है। अभी देश ने महामारी का दौर झेला है, जिसमें महिला डॉक्टर से लेकर एक सफाई कर्मी तक ने अपनी जान पर खेल कर लोगों को बचाने का साहस दिखाया। तो वहीं ओलंपिक हो या दूसरे अन्य क्षेत्र महिलाओं ने यह साबित किया कि वे  किसी से कम नहीं हैं। ऐसे में यह नारी शक्ति आइकॉन अचीवर अवार्ड 2021 उनके लिए एक छोटा सा सम्मान है।

समाज में महत्वपूर्ण योगदान के लिए नारी शक्ति आइकॉन अचीवर अवार्ड 2021 से सम्मानित हुई कई महिलाएं

कल्याणजी जाना ने कहा कि नारी शक्ति आइकॉन अचीवर अवार्ड 2021 का सफल आयोजन हर्ष की बात है। उन्होंने कहा कि हमने कोविड नियमों का सख्ती से पालन करते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाया। इसमें हमें अंकिता जाना, भेरू जैन, पांडरी शेट्टी, मिलन जाना, चारुल मलिक, सिमरन आहूजा, अबू अब्दुल्ला, संजय भूषण पटियाला, विजय पाटिल, राज काले, सूरज माते, पीयूष सक्सेना और वीजे राम का सहयोग मिला। इसके अलावा एस के एम एच फिल्म्स प्रोडक्शन एंड बुलमैन रेकॉर्ड्स के साथ ग्लोबल सनशाइन ट्रेडिंग सर्विस प्रा. लि, श्रीम लबदी परफ्यूम्स कारपोरेशन का साथ मिला। इसके अलावा  डी पी आई ए एफ रोटी और कपड़ा बैंक, के जे वाटर एंड के जे टॉकीज फ्री प्ले ओ टी टी प्लेटफार्म  का सहयोग मिला। हम उनका भी आभार व्यक्त करते हैं।

समाज में महत्वपूर्ण योगदान के लिए नारी शक्ति आइकॉन अचीवर अवार्ड 2021 से सम्मानित हुई कई महिलाएं

Latest Stories